राशिद खान ने लगाई हैट्रिक, T-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में छाते जा रहे हैं। राशिद ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में हैट्रिक बनाई। इसी के साथ उन्होंने इस छोटे फाॅर्मेट में वो कमाल कर दिखाया है जो आजतक दुनिया का कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए।

क्या है वो रिकाॅर्ड
राशिद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में लगातार 4 विकेट झटकने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी बार किसी गेंदबाज ने चार गेंद में चार विकेट लिए हैं। इससे पहले 2007 में वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार गेंद पर चार विकेट लिए थे। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर केविन ओ ब्रायन का शिकार किया। फिर तीसरे ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन शिकार कर हैट्रिक पूरी की और लगातार 4 विकेट भी पूरे कर लिए। राशिद ने जॉर्ज डॉकरेल, शेन गेटकैट और सिमी सिंह का शिकार कर ये कारनामा किया।

हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 7वें गेंदबाज
राशिद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 7वें गेंदबाज हैं। उनसे पहले ब्रेट ली, जैकब ओरम, टिम साउथी, तिसारा परेरा, लसिथ मलिंगा और फहीम अशरफ हैट्रिक ले चुके हैं। राशिद टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पहले अफगानी हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी बार किसी गेंदबाज ने चार गेंद में चार विकेट लिए हैं। इससे पहले 2007 में वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार गेंद पर चार विकेट लिए थे।

आयरलैंड का किया क्लीन स्वीप
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर मोहम्मद नबी की तूफानी पारी की बदाैलत पांच विकेट के नुकसान पर आयरलैंड के सामने 211 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। नबी ने 36 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और सात छक्के लगाए। जवाब में आयरलैंड की टीम आठ विकेट पर 178 रन ही बना सकी और अफगानिस्तान ने 32 रनों से मैच जीतकर उनका 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। आयरलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले केविन ओ ब्रायन रहे जिन्होंने 47 गेंदों में 74 रन बनाए।

Story first published: Monday, February 25, 2019, 10:11 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+