काबुल : अफगानिस्तान में तालिबान की बढ़ती बर्बरता से अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान आहत हैं। राशिद ने ट्वीट कर विश्व राजनीतिक नेताओं से अफगान लोगों को बचाने का आग्रह किया। हैं। उस ट्वीट पर ज्यादा नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं। संवेदना भी व्यक्त कर रहे हैं। उधर, भारत और अमेरिका समेत बड़े देशों ने अपने लोगों को अफगानिस्तान से स्वदेश लौटने को कहा है। वहीं अफगानिस्तान में बुरे हालात देख राशिद चिंता में हैं, ऐसे में उन्होंने ट्वीट के जरिएमदद की गुहार लाई।
राशिद ने कहा, "दुनिया भर के प्रिय नेताओं, मेरा देश संकट में है। हर दिन महिलाओं और बच्चों सहित हजारों लोग मारे जा रहे हैं। दुनिया और संपत्ति को नुकसान हो रहा है। लोगों के घर छोड़ने का समय है। हमें अकेला मत छोड़ो इस संकट में। अफगानिस्तान और उसके लोगों को तबाही से बचाओ।''
भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक बयान जारी किया। उनके मुताबिक अफगानिस्तान में रह रहे भारतीयों को वहां से जल्द निकल जाना चाहिए। उन्हें जल्द से जल्द भारत की अपनी यात्रा की योजना बनाने की भी सलाह दी गई। अफगानिस्तान में भारतीय कंपनियों को भारतीय कामगारों को तुरंत स्वदेश भेजने की सलाह दी गई है। इससे पहले 29 जून और 24 जुलाई को भी भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को अफगानिस्तान के हालात पर सलाह दी थी।
बता दें कि अफगानिस्तान में माैजूदा हालात बेहद खराब हैं। यहा पर तालिबान कब्जा कर रहा है। पांच दिनों में पांच प्रांतों पर तालिबान कब्जा कर चुका है। उत्तर में कुंदूज, सर-ए-पोल और तालोकान पर अब तालिबान का कब्जा है। साथ ही दक्षिण में ईरान की सीमा से लगे निमरोज प्रांत की राजधानी जरांज पर कब्जा हो चुका है। उजबेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान सीमा से लगे नोवज्जान प्रांत की राजधानी शबरघान पर भी अब तालिबान का शासन है। तालिबान द्वारा कई जगहों पर हमले भी किए गए, जिसमें दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं।