For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कमाल! क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बने राशिद खान, ICC रैंकिंग में नहीं है कोई तोड़

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के युवा सनसनी गेंदबाज राशिद खान ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राशिद खान विश्व क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। राशिद को 19 साल और 159 दिन की उम्र में कप्तानी सौंपी गई है। उन्हें असगर स्टैनिकजई के स्थान पर कप्तानी सौंपी गई है। असगर अपेंडिक्स की सर्जरी के लिए फिलहाल जिम्बाब्वे के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने वाली अफगानिस्तान टीम के गेंदबाज राशिद खान ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। इससे पहले, राशिद ने वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया था। ये भी अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था। दरअशल राशिद खान आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बनने वाले भी सबसे गेंदबाज थे।

बता दें कि राशिद से पहले बांग्लादेश के राजिन सलेह ने 2004 में 20 साल 297 दिन की उम्र में अपनी ीम की कमान संभाली थी। तीसरे नंबर पर अब बरमूडा के रोडनी ट्रॉट हैं जिन्होंने 20 साल 332 दिन की उम्र में टीम का कप्तान बनाया गया था।

Story first published: Tuesday, February 27, 2018, 10:25 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+