For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BBL में राशिद खान ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, फिर भी मैच हार गई टीम

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग(बीबीएल) में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी। लेकिन उनकी टीम बावजूद इसके मैच हार बैठी। लीग का 27वां मुकाबला एडिलेड स्ट्राइकर और सिडनी सिक्सर्स के बीच हुआ। इस दाैरान राशिद ने एडिलेड की तरफ से खेलते हुए हैट्रिक लगाई।

सिडनी ने टाॅस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। एडिलेड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उनकी पूरी टीम 19.4 ओवर में 135 रनों पर ढेर हो गई। सिर्फ जैर वैथराॅल्ड ही सर्वाधिक 47 रनों की अहम पारी खेल सके। जवाब में सिडनी की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही, लगातार विकेट गंवाने के साथ-साथ वह लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 13वें ओवर में राशिद ने मैच में रोमांच ला दिया। उन्होंने पहले 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर विकेट झटका फिर 13वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए ओवर की पहली 2 गेंदों पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी कर ली।

राशिद ने 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर जैक एडवर्ड का शिकार किया। उन्हें 27 के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे ऐलेक्स कैरी के हाथों कैच करवाया, फिर 13वें ओवर की पहली गेंद पर जोर्डन सिल्क और अगली ही गेंद पर बेन ड्वारशुएस का शिकार करते हुए हैट्रिक जमाई। इस दाैरान सिडनी के 97 रनों पर 7 विकेट गिर गए। लेकिन बाद में जोश हेजलवुड के 3 गेंदों पर लगातार 3 चाैकों ने एडिलेड से 2 विकेट रहते मैच छीन लिया। एडिलेड भले हार गया लेकिन राशिद ने दिखा दिया कि ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 विश्व कप में उनका सामना करना विरोधी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहने वाला। राशिद ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए।

यह राशिद का 200वां टी20 मैच था। राशिद बीबीएल में हैट्रिक लेने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं यह उनके टी20 करियर की तीसरी हैट्रिक रही। ऐसा करने वाले वे 5वें गेंदबाज बने। राशिद से पहले अमित मिश्रा, एंड्र्यू टाय, आंद्रे रसेल और मोहम्मद शमी 3 हैट्रिक ले चुके हैं।

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 14:31 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+