For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत के बाद राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए लिखा भावुक मैसेज

नई दिल्लीः राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने स्कॉटलैंड बल्लेबाजी को ऐसा तहस-नहस किया कि टी20 वर्ल्ड 2021 में अफगानिस्तान को 130 रनों के भारी अंतर से जीत मिली।

अफगानिस्तान ने बोर्ड पर 190/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें नजीबुल्लाह जादरान ने 34 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली। और गेंद के साथ, मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने 9 विकेट लिए जिससे स्कॉटलैंड का पूरी तरह से सफाया हो गया था।

क्वालिफायर मैचों में लगातार तीन मैच जीतने वाली स्कॉटलैंड की टीम को अब मुख्य दौर के मुकाबलों का फर्क समझ आ गया होगा जहां वे अपने पहले ही मैच में सिर्फ 60 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इसके साथ ही मोहम्मद नबी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम ने टूर्नामेंट के सुपर 12 चरणों में अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की।

अफगानिस्तान की जीत के बाद राशिद खान का अपने देशवासियों के लिए नोट लिखा है। राशिद ने 9 रन देकर 4 विकेट लिए। विश्व के प्रमुख स्पिनर राशिद खान ने अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद उथलपुथल के दौर से गुजरे देशवासियों के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा।

खान ने ट्वीट किया कि अफगानिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप के 2021 संस्करण में शानदार शुरुआत की। 23 वर्षीय ने यह भी कहा कि स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत उनके देशवासियों को खुश करने के लिए कुछ देगी। खान ने यह भी ट्वीट किया कि उनके देशवासियों की प्रार्थना और समर्थन अफगानिस्तान पक्ष के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राशिद खान ने ट्वीट किया, ये एक अच्छी शुरुआत है जिसके लिए सभी को बधाई और खासतौर पर देशवासियों को बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं इस जीत ने आपको मुस्कराने और जश्न मनाने का कुछ मौका दिया होगा। हम आगे भी अपना बेस्ट देंगे और देश को गर्व करने का मौका देंगे। आपकी दुआएं और सहयोग हमेशा हमारे साथ हैं।

अफगानिस्तान जिंदाबाद।"

अफगानिस्तान की टीम अगली बार 29 अक्टूबर 2021 को क्रिकेट के मैदान पर एक्शन में दिखाई देगी, जब वे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। राशिद खान यकीनन T20I क्रिकेट में अफगानिस्तान की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे महान गेंदबाज हैं।

लेग स्पिनर वर्तमान में T20I में तीसरा सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है और उन्होंने 52 मैचों में 12.21 की शानदार औसत और 11.84 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 99 विकेट झटके हैं। खान ने अपने टी20ई करियर में भी 2 बार पांच विकेट लिए हैं।

Story first published: Tuesday, October 26, 2021, 12:11 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+