नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला और अंतिम मुकाबला बेंगलुरू में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बतौर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय पारी की शुरुआत करने के लिए पहुंचे थे। शिखर धवन शुरुआत से अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर हावी दिखे और उन्होंने किसी को नहीं छोड़ा। लोगों को उम्मीद थी की दुनिया के सबसे शानदार स्पिनर गेंदबाज के सामने गब्बर का बल्ला उतनी दहाड़ न मारे लेकिन भला वो उन्हें कैसे बख्श देते । राशिद खान तब तक बहुत महंगे साबित हुए जब तक शिखर धवन मैदान में मौजूद रहे। गौरतलब हो की इस 19 वर्षीय गेंदबाज ने आईपीएल 11 की सीरीज में अपनी फिरकी से सभी को खासा प्रभावित किया था। राशिद खान वनडे इंटरनैशनल में सबसे तेजी से 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। हालांकि इस मैच में उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है, और वो इस मुकाबले में उतने प्रभावी नजर नहीं आ रहे हैं जितनी फैंस ने उनसे उम्मीद की थी।
147 [Runs conceded] by Rashid Khan is the most by any bowler in an innings in a team's inaugural Test match
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 15, 2018
Previous most was 134 by Amir Elahi of Pakistan against India in Delhi in 1952#INDvAFG
बनाया शर्मनाक रिकॉर्डः राशिद ने इस मुकाबले में अब तक राशिद ने 34.5 ओवर गेंदबाजी की और 154 रन देकर दो विकेट लिए। इसके साथ ही वह किसी भी टीम के पहले ही टेस्ट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। खान से पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के आमिर इलाही के नाम था जिन्होंने 1952 में भारत के खिलाफ दिल्ली में 134 रन दिए थे। गौरतलब हो की राशिद खान ने 44 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं और इसमें कुल 100 विकेट लिए हैं। खान ने 33 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 57 विकेट लिए हैं। 112 टी20 मैचों में राशिद के नाम 166 विकेट हैं।