For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब बॉलीवुड गाने की धुन पर थिरके मोहम्मद शहजाद और राशिद खान, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भले ही श्रीलंका के खिलाफ छोटा लक्ष्य हासिल करने में नाकाम हो गई हो, लेकिन इस टीम के खिलाड़ियों ने दर्शा दिया है कि वह पहले जैसे कमजोर नहीं रहे हैं। अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्व कप के 7वें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच जैसे ही शुरू हुआ, उसके कुछ देर बाद बारिश आ गई। बारिश काफी देर तक रही जिस कारण मैच 41 ओवर का कर दिया गया, लेकिन बारिश के दाैरान अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद और राशिद खान एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह बॉलीवुड गाने की धुन पर थिरके नजर आए।

एक तरफ जहां मोहम्मद शहजाद ने जमकर डांस किया वहीं दूसरी तरफ टीम के कप्तान गुलब्दीन नैब उनके पीछे खड़े थे। नैब डांस नहीं कर रहे थे। इसके बाद शहजाद ने उनके चेहरे पर हाथ मारकर चिढ़ाया भी। वे सलमान खान की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म बजरंगी भाईजान के मशहूर गाने 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' पर जमकर ठुमके लगाते नजर आए। इस दौरान बाकी खिलाड़ी किनारे खड़े होकर इस डांस का लुत्फ उठाते दिखे। सोशल मीडिया पर इन दोनों क्रिकेटरों के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस विश्व कप में जीत की टीम भले ही प्रबल दावेदार नहीं है लेकिन इसके बावजूद वह कई टीमों को चौंका सकती है। अभ्यास मैच में टीम ने पाकिस्तान को हराया था। अफगानिस्तान की टीम अपना दूसरा विश्व कप खेल रही है। पिछले विश्व कप में सिर्फ एक मैच जीतने वाली इस टीम ने उसके बाद से शानदार प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने इस विश्व कप में अबतक 2 मैच खेले हैं, जिसमें उसे हार ही मिली है। पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हराया तो दूसरे मैच में उन्हें श्रीलंका से 34 रनों से हार मिली।

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 13:06 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+