For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राशिद खान ने बताए 3 बल्लेबाजों के नाम जिनको बॉलिंग करना है मुश्किल

नई दिल्ली: राशिद खान निश्चित तौर पर विश्व क्रिकेट में आज सबसे मुश्किल गेंदबाजों में से एक हैं। कई बल्लेबाजों ने यह स्वीकार किया है कि कई बार उनका सामना करना मुश्किल हो सकता है। वास्तव में, न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने भी कहा है कि अफगानिस्तान का स्पिनर दुनिया के सभी लेग स्पिनरों से इतर एक अलग ही लेवल पर हैं। हालांकि, एक सवाल है जो हमेशा से रहा है, वह यह है कि कौन सा बल्लेबाज ऐसा है जिसके सामने गेंदबाजी करना राशिद खान को मुश्किल लगता है और उन्होंने आखिरकार इस सवाल का जवाब दिया।

राशिद ने इंस्टाग्राम लाइव के माध्यम से टीवी प्रस्तोता जतिन सप्रू से बात की जहां बातचीत के दौरान, सप्रू ने खान से पूछा कि कौन से तीन बल्लेबाजो को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगता है। इस पर 21 वर्षीय ने स्वीकार किया कि उन्होंने क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और हार्दिक पांड्या को अपने करियर के दौरान गेंदबाजी करना मुश्किल पाया। तीनों बल्लेबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान किसी भी समय गेंदबाजी पर हावी होने की काबिलियत दिखाई है।

तीनों बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी में काफी विनाशकारी हैं और यह आश्चर्यजनक नहीं है कि युवा स्पिनर ने उन्हें चुना। खान ने कई अन्य लीगों में वेस्टइंडीज के गेल और रसेल के खिलाफ खेला है। इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने के अलावा, राशिद कई अन्य फ्रेंचाइजी लीग में खेल चुके हैं।

वह एडिलेड स्ट्राइकर्स (बीबीएल), कोमिला विक्टोरियंस (बांग्लादेश प्रीमियर लीग), डरबन हीट (एमएसएल), ससेक्स (टी 20 ब्लास्ट), गुयाना अमेजन वारियर्स (सीपीएल), काबुल जवान (अफगानिस्तान प्रीमियर लीग) और क्वेटा ग्लैडिएटर्स (पाकिस्तान सुपर) के लिए खेल चुके हैं और 211 टी 20 मैचों में अब तक राशिद ने 296 विकेट लिए हैं।

लेग स्पिनर की कई उपलब्धियां हैं। उनके पास अब तक के सबसे कम उम्र के टेस्ट कप्तान होने का रिकॉर्ड है। 71 एकदिवसीय मैचों में, खान ने 18.54 की औसत से 133 विकेट लिए हैं। उनकी गेंदबाजी क्षमताओं की तुलना अक्सर कई दिग्गजों के साथ की जाती है और निश्चित रूप से, वह आने वाले वर्षों में हमारे खेल के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक बनेंगे।

Story first published: Thursday, May 14, 2020, 15:27 [IST]
Other articles published on May 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+