For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बिग बैश लीग में राशिद खान के 'लैप स्वीप' ने किया हैरान, VIDEO में देखें कमाल

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के हैरतअंगेज क्रिकेटर राशिद खान अपनी देश की क्रिकेट में पहचान के साथ दुनिया के आला खिलाड़ियों में शुमार हैं। राशिद को मौजूदा समय में सीमित ओवरों की क्रिकेट का सबसे शानदार लेग स्पिनर माना जाता हैं। टी-20 में तो राशिद अपनी तूफानी बल्लेबाजी के चलते और भी ज्यादा कारगर ऑलराउंडर में तब्दील हो जाते हैं।

धोनी के हैलीकॉप्टर शॉट्स जैसे बल्लेबाजी प्रहार दिखा चुके राशिद वर्तमान में बिग बैश लीग (बीबीएल) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं।

स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए बीबीएल के 17 वें मैच में राशिद ने एक बार फिर अपना बल्लेबाजी कौशल दिखाया है।

थंडर के 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, स्ट्राइकरों ने एक खराब शुरुआत की थी क्योंकि उन्होंने 2 के स्कोर पर पहला विकेट खो दिया था। परेशानी वहां नहीं रुकी, क्योंकि स्ट्राइकर नियमित अंतराल पर विकेट खोते रहे। सलामी बल्लेबाज जैक वेदराल्ड ने 52 रन बनाए, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।

हालांकि, राशिद ने 18 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेल दी। उन्होंने स्ट्राइकर्स के लिए लगभग एक सनसनीखेज जीत के दरवाजे खोल दिए, लेकिन वे तीन रन से हार गए।

राशिद ने कुछ अविश्वसनीय शॉट खेले और अपनी टीम के खेल हारने के बाद भी लाइमलाइट चुराने में कामयाब रहे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने थंडर गेंदबाजों को मैदान के चारो कोनों में मारकर धराशाई किया।

डेनियल सैम्स के खिलाफ राशिद के शॉट ने हालंकि सबको हैरान कर दिया। स्ट्राइकर्स की पारी के 19 वें ओवर के दौरान, सैमसन ने ऑफ स्टंप के बाहर एक फुल गेंद फेंकी, लेकिन राशिद ने अपनी कलाई को घुमाकर गेंद पर लपेटकर स्वीप मारा और चौके के लिए स्क्वायर-लेग फील्ड में भेज दिया। इस वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं-

Story first published: Wednesday, January 1, 2020, 13:11 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+