For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राशिद खान ने कहा- हमें अधिक टेस्ट खेलने की जरूरत है, तभी सुधार होगा

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने कहा कि राष्ट्रीय टीम को सबसे लंबे प्रारूप में सुधार करने के लिए अधिक टेस्ट खेलने की जरूरत है। अफगानिस्तान टीम ने अभी तक 4 ही टेस्ट खेले हैं जिसमें 2 जीते तो 2 हारे हैं। उनका आखिरी टेस्ट लखनऊ के एकाना स्टेडियम में जेसन होल्डर के वेस्टइंडीज के खिलाफ था जिसे उन्होंने9 विकेट से गंवा दिया था। मेजबान को स्पिन गेंदबाज रहकीम कॉर्नवाल का शिकार बनना पड़ा जिन्होंने मैच में 10 विकेट हासिल किए थे।

टीम की हार पर राशिद ने स्पोर्टस्टार में कहा, 'यह हमारे लिए टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत है और हम संघर्ष करेंगे। हमने एकदिवसीय मैचों में भी संघर्ष किया है। हमारे पास पहली पारी में कुछ रन बनाने और उन्हें दबाव में लाने का सबसे अच्छा मौका था। हमारे पास बीच में पर्याप्त अनुभव नहीं था।' जहां तक ​​अनुभव का सवाल है, मोहम्मद नबी ने हाल ही में बांग्लादेश में चटगाँव में एकतरफा टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। राशिद ने कहा कि हमें अनुभवी नबी की कमी खल रही थी।

राशिद ने कहा कि कोशिश आदमी को कामयाब बनाती है और जितना अधिक आप टेस्ट क्रिकेट में अभ्यास करते हैं, उतना ही बेहतर होगा। हमारे लिए बड़ी टीमों के खिलाफ अधिक टेस्ट हासिल करना मुश्किल है, लेकिन हम जितना हो सके उतना पाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि कुल मिलाकर, अफगानों का कैरेबियाई टीम के खिलाफ प्रदर्शन कुछ हद तक ठीक रहा। तीन वनडे मैचों की सीरीज में अफगान का 3-0 से क्लीन स्वीप हुआ लेकिन उन्होंने 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। वहीं एकमात्र टेस्ट गंवा दिया।

Story first published: Saturday, November 30, 2019, 19:44 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+