For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फिफ्टी के बाद 5 विकेट लेकर कप्तान राशिद खान ने बनाया कमाल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के नए टेस्ट कप्तान राशिद खान ने बतौर कप्तान बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला लगातार जारी रखा है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक के सबसे युवा कप्तान बनने वाले 20 साल के राशिद खान को अफगानिस्तान क्रिकेट ने कप्तानी की जिम्मेदारी तब सौंपी थी जब यह टीम गुलबदीन नायब के नेतृत्व में विश्व कप के दौरान एक भी मैच जीतने में नाकामयाब रही थी। राशिद अपनी कप्तानी में पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की अगुवाई कर रहे हैं और 5 सिंतबर के दिन उनकी उम्र केवल 20 साल 350 दिन है और वे टेस्ट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बने थे।

बतौर कप्तान राशिद का कमाल-

बतौर कप्तान राशिद का कमाल-

राशिद ने इस रिकॉर्ड के साथ ही अपने आला दर्जे के प्रदर्शन से भी रिकॉर्ड बनाना जारी रखा है। बतौर कप्तान राशिद का यह पहला टेस्ट मैच है और इसमें उन्होंने लाजवाब ऑलराउंड प्रदर्शन करके पहले बैटिंग के दौरान 61 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली और फिर गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 55 रन देकर 5 विकेट लिए। ऐसा करते ही वे टेस्ट क्रिकेट इतिहास में उन गिने-चुने कप्तानों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पहले ही मैच में अर्धशतक बनाने के बाद पांच विकेट लिए हैं।

दुनिया के चुनिंदा कप्तानों में शामिल हुए-

दुनिया के चुनिंदा कप्तानों में शामिल हुए-

राशिद दुनिया के ऐसे केवल चौथे क्रिकेट कप्तान हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में यह कारनामा किया है। सबसे पहले यह उपलब्धि एफएस जैक्सन ने 1905 में हासिल की थी। उसके बाद बहुत लंबे समय बाद पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान ने 1982 में यह रिकॉर्ड दर्ज किया। साल 2009 में बांग्लादेश की ओर से शाकिब-उल-हसन ने भी यह कारनामा किया था। अब राशिद खान ऐसा करने वाले केवल चौथे खिलाड़ी बने हैं।

Chandrayaan 2: 'ख्वाब अधूरा रहा, लेकिन हौसले जिंदा हैं', इसरो का कायल हुआ क्रिकेट जगत

अफगानिस्तान का पलड़ा भारी-

अफगानिस्तान का पलड़ा भारी-

बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है और खबर लिखे जाने तक अफगान टीम की कुल बढ़त 270 रनों की हो चुकी थी जबकि उसके हाथ में अभी 7 विकेट बाकी थे। बांग्लादेश के चट्टोग्राम में हो रहे इस टेस्ट में अफगानिस्तान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 342 रन बनाए थे जिसमें रहमत शाह ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद अफगानिस्तान ने राशिद खान की फिरकी के दम पर मेजबानों को 205 रनों पर ही समेट दिया था।

Story first published: Saturday, September 7, 2019, 13:45 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+