For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राशिद खान की फिरकी में घूमे बांग्लादेशी बल्लेबाज, अफगानिस्तान ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का सीजन अब समाप्त हो चुका है, सभी खिलाड़ी अब दूसरे मुकाबलों की तैयारी में लगे हैं, लेकिन एक नाम है जो अब भी हर किसी की जुबान पर है और वो नाम है अफगानिस्तान के राशिद खान का। 19 वर्षीय़ इस खिलाड़ी ने आईपीएल के पूरे सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता था। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम भारत में ही बांग्लादेश के साथ मुकाबले खेल रही है। ऐसे में हुए दूसरे टी20 मुकाबले में राशिद खान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढत बना ली है। राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिये और अफगानिस्तान को 134 रन पर ही समेट दिया।

हुआ कुछ यूंः इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन बांग्लादेश की शुरुआत ही खराब रही हालांकि तमीम इकबाल ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से शब्बीर रहमान (13) और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहमान (22) ज्यादा योगदान नहीं दे सके। राशिद खान इस मैच में हैट्रिक लेने से भले ही चूक गए हों लेकिन उन्होंने कप्तान शाकिब हसन, तमीम और मौस्सादेक हुसैन का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया और बांग्लादेश के रनों की गति को भी रोक दिया। इसके बाद राशिद ने सौम्य सकार का विकेट झटककर बांग्लादेश की कमर ही तोड़ दी।

Story first published: Wednesday, June 6, 2018, 9:05 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+