For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BBL में राशिद खान के 'द कैमल' बैट ने बटोरी सुर्खियां, IPL में कर सकते हैं इस्तेमाल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग(बीबीएल) के 15वें मैच में अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने उस समय सुर्खियां बटोर लीं जब उन्होंने एक अनोखे बैट के साथ रन बरसाए। रविवार को मेलबर्न में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मैच खेला गया। इस दाैरान एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए राशिद ने बल्लेबाजी दाैरान ऐसा बैट इस्तेमाल किया जिसका डिजाइन सबका ध्यान अपनी ओर खींच गया।

एडिलेड पहले बल्लेबाजी करने उतरा। उनके 125 पर 3 विकेट गिर गए थे कि तभी पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए राशिद आए, जिनका बल्ला बाकी बल्लेबाजों से अलग था। बैट के बीच का आकार दबा हुआ है जो काफी सुंदर लग रहा है। उन्होंने इस बल्ले से 16 गेंदों में 25 रन ठोके, जिसमें 2 चाैकों के साथ 2 छक्के भी शामिल रहे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बल्ले की एक तस्वीर ट्वीट की और इसे "द कैमल" नाम दिया। राशिद इस बल्ले का इस्तेमाल आईपीएल में भी करते दिख सकते हैं क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद से अपील की है कि वो इस बार आईपीएल में 'द कैमल' नाम के बल्ले के साथ ही मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरें।

ऐसा पहली बार नहीं है जब क्रिकेट के मैदान में इस तरह के नए बल्ले का इस्तेमाल देखा गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पबर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 'मोंगूज बैट' लेकर आए थे। इस बैट की ग्रिप काफी लंबी थी जबकी नीचे का हिस्सा छोटा था। हेडन ने इसका इस्तेमाल आईपीएल में करते हुए सुर्खियां बटोरीं थी। अब देखना यह है कि राशिद अपने नए डिजाइन के बल्ले से क्या कमाल दिखाते हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो राशिद की टीम जीतने में कामयाब हुई। ऐडिलेड टीम ने फिल साल्ट (54) के अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट पर 155 रन बनाए जिसके बाद मेलबर्न टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच रहे राशिद ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट भी झटके।

Story first published: Monday, December 30, 2019, 11:27 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+