For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सेमीफाइनल का सफर तय करना चाहते हैं राशिद खान, बोले- देश को होगा इससे गर्व

नई दिल्लीः अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम निश्चित तौर पर विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करके अपने देशवासियों के लिए खुशी के कुछ पल देना चाहती है। ग्रुप दो में मौजूद अफगानिस्तान के सामने भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमें हैं। राशिद खान जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी की मौजूदगी वाली यह टीम अगर सेमीफाइनल में नजर बनाना चाहती है तो उसको इन तीनों के साथ किसी ना किसी तरह का उलटफेर करना होगा। हालांकि उलटफेर शब्द अफगानिस्तान के लिए बहुत सटीक नहीं है क्योंकि वे पहले भी बड़ी टीमों को चौंका चुके हैं।

अब अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम की नजर मौजूदा टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने पर है। अफगानिस्तान ने अपने पहले टी20 मुकाबले में स्कॉटलैंड को बुरी तरह पटखनी दी है और खिलाड़ियों को पता है कि उनका प्रदर्शन उनके देश में छाई निराशा को दूर कर सकता है। अफगानिस्तान इस समय एक बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि वहां पर सत्ता के साथ-साथ विचारधारा का भी जबरदस्त परिवर्तन हुआ है। अब तालिबान सरकार का शासन है जो फिलहाल पुरुष क्रिकेट टीम को ही सपोर्ट कर रही है।

राशिद ने कहा, 'हमारे हाथ में इस ग्रुप चरण के पांच मैच खेलना और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना और देश को गौरवान्वित करना है।

फ्रैंचाइजी क्रिकेट के सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ियों में से एक, 23 वर्षीय ने राशिद ने कहा है कि जो भी देश के क्रिकेट के साथ भविष्य में होगा वह आपको समय के साथ ही पता लगेगा।

उन्होंने साथ ही यह बात भी कही है- "अगर हमारे दिमाग में बहुत सी चीजें ऐसी होंगी जो हमारे प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती हैं, तो फिर आप एक टीम के रूप में प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे और इससे प्रशंसकों को निराशा होगी।"

तालिबान शासन के तहत दक्षिण एशियाई देश में खेल के भविष्य पर चर्चा के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अगले महीने बैठक करेगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ होबार्ट में अगले महीने होने वाले एकमात्र टेस्ट को स्थगित करने की धमकी दी है क्योंकि तालिबान सरकार के महिला क्रिकेट को लेकर बने नजरिए से कोई भी खुश नहीं है। तालिबान ने अगस्त में सत्ता संभाली है और उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को खेल खेलने की अनुमति नहीं दी।

अफगानिस्तान क्रिकेट के सबसे चमकते सितारे राशिद ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 12 ग्रुप 2 मैच से पहले कहा, "ईमानदारी से कहूं तो इस समय हमारे दिमाग में कुछ भी नहीं है।"

राशिद सेमीफाइनल की ओर देखते हुए कहते हैं, "हमारे दिमाग में केवल यही बात है कि हम यहां विश्व कप के लिए हैं और हम पांच गेम खेल रहे हैं और हमें तीन गेम जीतने की जरूरत है।"

Story first published: Friday, October 29, 2021, 11:55 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+