गांगुली पर भड़के राशिद लतीफ, कहा- आप भारतीय क्रिकेट और IPL पर ध्यान दो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण सितंबर में होने वाला एशिया कप रद्द हो चुका है। आईसीसी द्वारा बयान जारी करने से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली ने ही 8 जुलाई को एक बयान में इस बात की पुष्टि कर दी थी कि इस बार एशिया कप नहीं होगा। हालांकि इसे बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) ने भी ये जानकारी दी, लेकिन उनको यह बात पसंद नहीं आई कि ये एशियन क्रिकेट काउंसिल को तय करना है तो फिर गांगुली ने कैसे पहले बात कह दी। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ भी गांगुली पर भड़कते हुए नजर आए।

राशिद लतीफ ने कहा, ''एशिया कप रद्द होगा या नहीं ये एशियन क्रिकेट काउंसिल को तय करना है। खुद को कमजोर दिखाने से एशियन देश इससे आहत होंगे। गांगुली को फिलहाल भारतीय क्रिकेट और आईपीएल पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि इस साल होने वाला एशिया कप जून 2021 तक टल चुका है। गांगुली द्वारा कंफर्म करने के बाद 9 जुलाई को एशियन क्रिकेट काउंसिल की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में इसपर अंतिम फैसला लिया गया। अब अगले साल श्रीलंका इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

विश्व क्रिकेट में भारतीय टीम और बीसीसीआई की ताकत से आज हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है। बीसीसीआई विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड है जो अपने खिलाड़ियों को सैलरी देने के लिए भी पैसों की किल्लत से जूझ रहा है। बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी सलाह दी थी को वो अगले साल पीएसएल के समय पर एशिया कप की मेजबानी करने पर विचार करे। हालांकि एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में जून 2021 में श्रीलंका को एशिया कप की मेजबानी दी गई है।

Story first published: Saturday, July 11, 2020, 10:10 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+