For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फिर से कमेंट्री में जा सकते हैं रवि शास्त्री, कोहली और रोहित ने गिफ्ट किया अपना बैट

दुबई, नवंबर 9: भारत के क्रिकेट हेड कोच के तौर पर अपना कार्यकाल समाप्त कर चुके रवि शास्त्री क्रिकेट कमेंट्री में फिर से वापस आ सकते हैं।

59 साल के शास्त्री कोचिंग देने से पहले दुनिया के टॉप के क्रिकेट कॉमेंटेटर रहे हैं। उनका कोचिंग कार्यकाल 8 नवंबर को भारत की विश्व कप से विदाई के बाद समाप्त हो गया। अब शास्त्री ने फिर से कमेंट्री की दुनिया में लौटने के संकेत दिए हैं। उनको कमेंट्री ने बहुत नाम दिलाया है। उनकी अंग्रेजी शानदार है और व्यक्तित्व बेबाक है। क्वालिटी इंग्लिश कमेंट्री के शौकीन लोगों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है।

जब 2011 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी ने नुवान कुलसेकरा को विजयी छ्क्का मारा था तब रवि शास्त्री ही कमेंट्री में थे। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में नामिबिया के खिलाफ जीत के बाद रवि शास्त्री मीडिया से बात कर रहे थे जिसमें उन्होंने भविष्य के कुछ संकेत भी दिए।

शास्त्री ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच शेष रह गया पांचवां टेस्ट मैच भी उनकी कमेंट्री में सुना जा सकता है। उनको कमेंट्री करना पसंद है। वैसे चर्चा यह भी है कि शास्त्री कोचिंग करियर को पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहेंगे। भारत के लिए उनके कार्यकाल ने शास्त्री को काफी नाम दिलाया है। वे इसको आईपीएल में किसी टीम की कोचिंग करके भुना सकते हैं।

शास्त्री का कई लोगों ने ड्रिंकर के तौर पर भी सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया। उन्होंने शराब के शौकीन की तरह पेश किया गया। शास्त्री ने इसका भी जवाब दिया और कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं नींबू पानी पीऊं या फिर दूध के साथ शहद, सब मैं अपने खर्च पर करता हूं।

शास्त्री कहते हैं, मेरे नाम पर मीम बनाने वाले लोग कितने लोगों को हंसाते हैं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है, बस टीम अच्छा करती रहे और जीतती रहे।

रवि शास्त्री विराट कोहली के साथ भारतीय क्रिकेट की एक शानदार जुगलबंदी करके जा रहे हैं। शास्त्री के कार्यकाल में भारत 42 महीनों तक आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर बना रहा।

अपने कोच को विदाई देते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शास्त्री को अपना बैट गिफ्ट किया है। इसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जहां टीम इंडिया का गत कोचिंग स्टॉफ साथ में खड़ा मुस्करा रहा है।

Story first published: Tuesday, November 9, 2021, 15:40 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+