For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली को रवि शास्त्री ने दी थी कप्तानी छोड़ने की सलाह, रिपोर्ट ने दी जानकारी

नई दिल्लीः विराट कोहली और रवि शास्त्री ने आपस में ऐसी जुगलबंदी दिखाई है कि लोगों में आम-धारणा है कि कोहली की सारी बातें शास्त्री मानते हैं और शास्त्री की कोहली। ये दोनों आपस में पक्के यार की तरह रहते हैं और अब रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ही विराट कोहली को वनडे और टी20 दोनों में कप्तानी छोड़ने की सलाह दी थी। पता चला है कि कोच चाहते थे कि 32 वर्षीय विराट अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दें। रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में कोहली की कप्तानी छोड़ने की घोषणा के पीछे रवि शास्त्री की सलाह ने भी महत्वपूर्ण रोल निभाया है।

कोहली ने भी बताया था- मैंने शास्त्री से बात की

कोहली ने भी बताया था- मैंने शास्त्री से बात की

कोहली ने घोषणा की कि वह संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप के आगामी संस्करण के बाद टी20ई में टीम इंडिया के कप्तान के रूप में पद छोड़ देंगे। कोहली ने यह भी उल्लेख किया था फैसला लेने से पहले रवि शास्त्री और रोहित से बात की गई थी। कोहली जनवरी 2017 से भारत के पूर्णकालिक सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में काम कर रहे हैं और भारत को एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला पाए हैं।

कोहली टेस्ट मैचों में बहुत सफल कप्तान हैं लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप नहीं जीत पाई। पर टेस्ट मैचों की खूबसूरती ही यही है कि एक पूरी सीरीज को जीतकर आप आगे बढ़ सकते हो। भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप हारा जरूर पर इंग्लैंड में ही खेले गए अगले चार टेस्ट मैचों में 2-1 से आगे था। इस तरह का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में पुराने जख्म धो देता है। पर सफेद गेंद क्रिकेट में आपको आईसीसी ट्रॉफी जीतकर ही रुतबा हासिल होता है।

अश्विन की बॉलिंग से खुश नहीं गंभीर, सलाह देकर कहा- विकेट तो ऑफ स्पिन से भी मिल जाते हैं

रवि शास्त्री ने साल की शुरुआत में की थी बात- रिपोर्ट

रवि शास्त्री ने साल की शुरुआत में की थी बात- रिपोर्ट

हालांकि यहां पर भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कोहली द्वारा मैदान छोड़ने के बावजदू दो टेस्ट मैच बहुत ही बहादुरी से जीते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के प्लेइंग इलेवन में उसके बिना जीतने के बाद कोहली की कप्तानी को लेकर बातचीत शुरू हो गई थी।

इंडिया अहेड की रिपोर्ट्स के अनुसार, शास्त्री ने इस साल की शुरुआत में कोहली के साथ बाद की कप्तानी के बारे में बातचीत की थी। हालांकि, शास्त्री की सलाह के बावजूद, विराट ने एकदिवसीय मैचों में भारत का नेतृत्व करना जारी रखा है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, "कोहली की कप्तानी के बारे में बात तब शुरू हुई जब भारत ने अपने नियमित कप्तान के बिना ऑस्ट्रेलियाई श्रृंखला जीती। इससे यह भी संकेत मिलता है कि अगर योजना के मुताबिक चीजें नहीं हुईं तो कोहली को 2023 से पहले वनडे कप्तानी छोड़नी पड़ सकती है।"

कोहली ने फिर कोच की आधी ही बात मानी है-

कोहली ने फिर कोच की आधी ही बात मानी है-

शास्त्री ने करीब छह महीने पहले कोहली से बात की थी। लेकिन कोहली ने शास्त्री की आधी ही बात मानी है। ये सभी जानते हैं अगर कोहली ने अपने सबसे फॉर्मेट वनडे से भी कमान गंवा दी तो उनका कद नहीं रह जाएगा। हो सकता है इन चीजों के वित्तीय प्रभाव भी दिमाग में हों या फिर 2023 वर्ल्ड में भारत को जिताने का ख्वाब हो, लेकिन कोहली अभी भी एकदिवसीय मैचों में भारत का नेतृत्व करने के इच्छुक हैं और इसीलिए उन्होंने केवल टी 20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। यहां तक ​​कि बोर्ड भी इस पर चर्चा कर रहा था कि कैसे कोहली को एक बल्लेबाज के रूप में और अधिक इस्तेमाल किया जा सकता है।

बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि बोर्ड मानता है विराट कोहली का एक बल्लेबाज के तौर पर अधिक इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि उनमें खिलाड़ी के रूप में अभी भी कुछ दमखम बाकी है। हालांकि इस मोर्च पर भी पिछले दो वर्षों में शतक बनाने में विफल रहने के बाद विराट का बल्ले से कौशल सवालों के घेरे में आ गया है।

Story first published: Thursday, September 23, 2021, 15:50 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+