पेरिस, 3 नवंबर: फ्रांस के जो विल्फ्राइड त्सोंग ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया है। त्सोंग ने अर्जेटीना के खिलाड़ी डेविड नेलबैंडियन को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया।
इस जीत के साथ त्सोंग ने इस महीने की नौ तारीख से चीन के शहर शंघाई में खेले जाने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट मास्टर्स कप में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है।
त्सोंग के अलावा स्पेन के राफेल नडाल, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, अमेरिका के एंडी रॉडिक, सर्बिया के नोवाक जोकोविक, रूस के निकोले डेवीडेंको, ब्रिटेन के एंडी मरे और अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो मास्टर्स कप में खेलने की योग्यता हासिल कर चुके हैं।