शास्त्री हर हालत में बनना चाहते हैं टीम इंडिया के हेड कोच, जल्द करेंगे अप्लाई

मुंबई। टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री हर हालत में टीम इंडिया के हेड कोच बनना चाहते हैं इसलिए खबर आ रही है कि वो जल्द ही हेडकोच के लिए आवेदन करने वाले हैं।

मालूम हो कि बीसीसीआई के नव-निर्वाचित अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने हाल ही में संजय बांगड़, भरत अरुण और आर. श्रीधर के साथ मुलाकात करने के बाद कहा था कि जो कोई भी हेड कोच पद के लिए इच्छुक है, वो आवेदन कर सकता है। इसलिए इस समय हेड कोच बनने के लिए शास्त्री समेत ऊपर के तीनों लोगों में होड़ मची हुई है।

कहा जा रहा है कि शास्त्री को टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों और बीसीसीआई के कुछ खास पोजिशन पर बैठे लोगों का साथ मिला है जिसके कारण उनकी कोच बनने की इच्छा और प्रबल हो गई है, वैसे भी वो इस बारे में खुलकर भी बोल चुके हैं। शास्त्री और विराट कोहली की नजदीकियां भी किसी से छुपी नहीं हैं जिसके कारण ही शास्त्री हेड कोच बनने की तैयारी कर रहे हैं।

वैसे इस बारे में आपका क्या ख्याल है..अपनी प्रतिक्रिया जरूर नीचे के कमेंट बॉक्स में लिखें..

Story first published: Wednesday, June 1, 2016, 11:51 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+