चैंपियंस ट्राफी की मेजबानी से भारत का इंकार
दुबई, 11 सितम्बर: पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों से अगले साल के लिए टली चैंपियंस ट्रॉफी को भारत में भी ठिकाना नहीं मिल रहा है। अगले साल अक्टूबर में प्रस्तावित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का प्रस्ताव भारत ने ठुकरा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड(आईसीसी) के इस प्रस्ताव को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार देर शाम ठुकरा दिया।
आईसीसी मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक के दौरान आईसीसी ने बीसीसीआई से अक्टूबर 2009 में इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने का आग्रह किया था। बीसीसीआई ने आईसीसी के प्रस्ताव से इनकार करते हुए साफ कह दिया है कि अगले साल अक्टूबर में भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के साथ एकदिवसीय श्रंखला खेलने में व्यस्त रहेगी। इसलिए उस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी कराना संभव नहीं है।
बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह के मुताबिक बीसीसीआई के लिए यह मुमकिन नहीं है। अगले साल अक्टूबर में बीसीआई आस्ट्रेलिया की मेजबानी कर रहे होंगे। बीसीसीआई इसके कार्यक्रम के साथ समझौता नहीं कर सकते।
शाह ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी देशों के बोर्डो को मिल बैठकर समय निर्धारित करना होगा।
बीसीसीआई के कार्यक्रम के मुताबिक अगले साल 13 अक्टूबर को भारत-आस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली सात मैचों की सीरीज शुरू होगी। इससे ठीक तीन दिन पहले ट्वेंटी-20 चैंपियंस लीग सम्पन्न होगा। इस हिसाब से अक्टूबर में चैंपियंस ट्राफी के लिए समय निकाल पाना भारत के लिए संभव नहीं दिखता।
गौरतलब है कि चैंपियंस ट्राफी का आयोजन इस साल 12 से 28 सितंबर के बीच पाकिस्तान में होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों को देखते हुए ट्रॉफी को अगले साल के लिए टाल दिया गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications