For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रवि शास्त्री ने एमएस धोनी को बताया 'किंग कांग', सफेद गेंद क्रिकेट में महानतम कप्तान

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से अपने चरम पर है और यह कई लोगों के लिए हैरानी की बात हो सकती है। एक ऐसी टीम जिसको पिछले साल बूढ़ों की फौज बता दिया गया, तमाम तरह की मुसीबतों से उभरकर अर्श पर चमचमा रही है। धोनी बैटिंग में चूक चुके हैं, हो सकता है एक दो पारियां अभी भी उनके बल्ले से बचाकर रखी हों लेकिन कप्तान धोनी शायद ही बुझा है। एमएस की कमान में फिर से फल-फूल रही सीएसके इस बात की फिर से गवाह है कि धोनी एक लीडर हैं। वे आपको गर्त से निकालने कि लिए आगे आकर अगुवाई करेंगे। थोड़ा समय लग सकता है लेकिन अगर आप धोनी के साथ हैं तो कुछ अच्छा हो ही जाएगा।

धोनी को अब टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अब तक का सबसे महान सफेद गेंद वाला कप्तान करार दिया है। धोनी ने हर प्रारूप में आईसीसी ट्रॉफी जीती है और उनके नेतृत्व में ही भारत पहली बार टेस्ट में नंबर 1 की स्थिति में पहुंचा है। इसके अलावा, उनकी फिनिशिंग क्षमता ने कई वर्षों तक देश के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी बनाकर रखा।

शास्त्री ने अपनी बात साबित करते हुए अपने करियर में एमएस धोनी की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। 59 वर्षीय का मानना ​​​​है कि जब सफेद गेंद वाले क्रिकेट की बात आती है तो कोई भी भारत के पूर्व कप्तान के करीब नहीं होता है।

शास्त्री ने फैनकोड से बात करते हुए कहा, "धोनी अब तक के सबसे महान सफेद गेंद वाले कप्तान हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड देखिए। उन्होंने क्या नहीं जीता? आईपीएल, चैंपियंस लीग, सभी आईसीसी टूर्नामेंट, दो विश्व कप। सफेद गेंद वाले क्रिकेट की बात करें तो उनके करीब कोई नहीं है। वह सबसे महान होंगे ही होंगे। आप उन्हें उस अंदाज में किंग कांग बुला सकते हैं।"

जहां तक ​​मौजूदा आईपीएल की बात है तो एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 12 सीजन में 11वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। उनका सामना शनिवार शाम को राजस्थान रॉयल्स से होगा। शास्त्री को लगता है कि सीएसके लय खोना नहीं चाहेगी, इसलिए हो सकता है यह टीम अपने अहम खिलाड़ियों में सभी को आराम ना देकर एक मजबूत टीम उतारे।

Story first published: Saturday, October 2, 2021, 18:28 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+