आईसीसी ने पोस्ट की रवि शास्त्री की तस्वीर, फैन्स ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल
नई दिल्ली। रविवार का दिन भारतीय टीम के लिए कई मायनों में एतिहासिक रहा, जहां एक ओर टीम इंडिया ने पुणे के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 137 रनों की बड़ी हार का स्वाद चखाया वहीं आईसीसी की ओर से किये गए एक ट्वीट पर भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। आईसीसी की ओर से किये गे इस ट्वीट में रवि शास्त्री का एक फोटो है जिसमें वह दोनों बाहें खोलकर खड़े हैं। आईसीसी ने फैन्स से इसको लेकर कैप्शन लिखने की मांग की जिसके बाद तो जैसे फैन्स को ट्रोल करने का आधिकारिक लाइसेंस मिल गया।
ट्विटर पर तेजी से शास्त्री के मीम्स ट्रेंड करने लगे। इतना ही नहीं, उनके फोटोशॉप की गई काफी तस्वीरें भी लोगों ने इसके जवाब में पोस्ट कीं। इनमें लोगों ने उनके फोटोशॉप्ड फोटो लगाए और जोक लिखा। कुछ ने तो सीमाएं पार कर दीं और शास्त्री की तस्वीर की जगह टाइटैनिक मूवी के हीरो जैक की तस्वीर लगा दी। इस फिल्म में लियोनाड्रो डिकैप्रियो ने जैक की भूमिका अदा की है।
— Virendra Vaishnav (@VaishnavDevta) October 13, 2019 |
जब टाइटैनिक वाली पोज में नजर आये रवि शास्त्री
कुछ ने तो सीमाएं पार कर दीं और शास्त्री की तस्वीर की जगह टाइटैनिक मूवी के हीरो जैक की तस्वीर लगा दी। कुछ यूजर्स ने शराब को उनसे जोड़ते हुए जवाब लिखे।
|
शोले के ठाकुर की आई याद
एक यूजर ने लिखा- मेरी हालत भी कुछ ऐसी ही हो जाती है, जब सुरक्षा जांच होती है। एक अन्य यूजर ने शोले फिल्म के ठाकुर (संजीव कुमार) से उनकी तुलना तक कर दी।
|
संडे मतलब दारू पीने का दिन
कुछ यूजर्स ने लिखा, "आज संडे और आज तो दारू पीने का दिन है"। यूजर्स ने फोटोशाप्ड तस्वीर में शास्त्री को एक हाथ में बीयर की बोतल और दूसरे हाथ में स्नैक्स लिए दिखाया है।
एक यूजर ने शास्त्री की तस्वीर को बिगाड़ने के बाद लिखा, "एक हाथ में चखना, एक मैं है दारू। आज सारा दिन मैं पी के गुजारूं।"
इस बीच कुछ यूजर्स ने आईसीसी की इस फोटो को लेकर आलोचना भी की। शास्त्री को हाल में टीम इंडिया का एक बार फिर मुख्य कोच बनाया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
