For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन

अहमदाबाद। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। 58 वर्षीय रवि शास्त्री ने कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद अपोलो अस्पताल के स्टाफ और उनकी मदद का शुक्रिया अदा किया। रवि शास्त्री ने वैक्सीन लगवाने के बाद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, कोविड-19 की वैक्सीन की पहली खुराक ली। मेडिकल प्रोफेशनल्स और वैज्ञानिकों का शुक्रिया जिन्होंने भारत के झंडे को इस महामारी में ताकत दी। बता दें कि भारत में कोरोना की वैक्सीन का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो चुका है, इस चरण में 60 वर्ष से अधिक और जो लोग 45 वर्ष से अधिक हैं और जिनके भीतर बीमारी का खतरा अधिक है उन्हें टीका लगाया जा रहा है।

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि रवि शास्त्री के अलावा टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों और स्टाफ को कोरोना की वैक्सीन लगी है या नहीं। भारतीय टीम फिलहाल अहमदाबाद में है और वह बायो बबल में है। अहमदाबाद में भात इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहा है। यहीं पर भारत इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलेगा। गुरुवार को भारत और इ्ग्लैंड के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में चौथा टेस्ट मैच जीतकर भारत की टीम सीरीज को 3-1 से जीतना चाहेगी। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस सीरीज को कम से कम 2-1 से जीतना होगा। लेकिन अगर चौथा टेस्ट ड्रॉ होता है तो टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहुंच जाएगी। वहीं इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके सीरीज को बराबरी करने की इरादे से मैदान में उतरेगा।

Story first published: Tuesday, March 2, 2021, 13:03 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+