For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रवि शास्त्री ने बायो बबल तोड़ने के दिए संकेत, बोले- हर रोज एक ही चेहरे देखते हैं

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और सीरीज को 3-1 से जीतकर आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में धमाकेदार एंट्री की है। चौथे टेस्ट मैच में एक पारी और 25 रनों से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम नंबर 1 टेस्ट टीम बन गई है। सीरीज में जीत के बाद अब भारत की टीम 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलेगी। टीम के इस शानदार प्रदर्शन की टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने जमकर तारीफ की है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने बायो बबल का भी जिक्र किया है।

बायो बबल के बारे में बोलते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि मैं बायो बबल से बाहर जाने का इंतजार कर रहा हूं, पिछले छह महीने से बबल में हूं। आप हर रोज एक ही चेहरे देखते हैं। अब समय आ गया है कि बायो बबल को तोड़ा जाए। मुझे पता है कि फिर से तीन हफ्ते लगेंगे, लेकिन बबल टूटेगा। जब हम हर रोज सुबह उठते हैं, तो हमारा पहला खिलाड़ी बबल बबल होता है क्योंकि आईपीएल के बाद से ये खिलाड़ी बबल में हैं। सोने भी बबल में जाते हैं और जगते भी बबल में हैं।

शास्त्री ने कहा कि आप इसके बारे में बात कर सकते हैं, यह प्रोफेशनल खिलाड़ियों के लिए है, लेकिन जब आप इसमे होते हैं तो देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना मुश्किल होता है। लेकिन खिलाड़ियों ने यह करके दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया अच्छा था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ यह प्रदर्शन और भी अच्छा है। बता दें कि टीम इंडिया अभी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज भी खेलेगी। ऐसे में अभी खिलाड़ियों का बायो बबल से बाहर जाना मुश्किल है। बहरहाल टेस्ट सीरीज में जीतके बाद खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं और वो इस बायो बबल से बाहर आने के बारे में नहीं सोच रहे होंगे।

Story first published: Sunday, March 7, 2021, 10:11 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+