ढाका। इन दिनों भारतीय टीम की कोच की कमान संभाल रहे रवि शास्त्री ने रविवार को टीम इंडिया के लिए शानदार डिनर पार्टी का आयोजन किया। टीम इंडिया के प्रदर्शन से बहुत ज्यादा खुश शास्त्री ने टीम प्लेयर्स को ढाका के गुलशन एरिया में डिनर पार्टी दी।
शास्त्री ने इस दौरान टीम इंडिया के प्रदर्शन और विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ की। मालूम हो कि भारत-बांग्लादेश का टेस्ट मैच बारिश के कारण बाधित हो गया जिसके कारण ड्रा हो गया, वरना भारत की पकड़ इस मैच में बनी हुई थी, भारत ने पहली पारी में छह विकेट खोकर 462 रन बनाए जिसके बाद मेजबान टीम को 256 पर सिमटाकर फॉलोआन के लिए मजबूर कर दिया। था। इस मैच में शिखर धवन ने शानदार सैकड़ा जड़ा था।
तो क्या क्रिकेट के मैदान के जय-वीरू हैं विराट-शास्त्री, उगलेंगे शोले!
कहा जा रहा है कि शास्त्री ने यह डिनर इसलिए भी दिया क्योंकि हरभजनसिंह और रिद्धिमान साहा सोमवार को भारत के लिए रवाना हो जाएंगे, इन दोनों खिलाड़ियों का चयन केवल टेस्ट मैच के लिए हुआ था। बाकी टीम अभी भी बांग्लादेश में रूकी हुई है। जहां भज्जी और साहा आज इंडिया लौट रहे हैं वहीं दूसरी ओर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज ढाका पहुंच रहे हैं, धोनी की कप्तानी में भारत बांग्लादेश में तीन वन-डे खेलेगी। पहला वनडे 18 जून को है लेकिन धोनी के आने पर दोनों प्लेयर टीम के साथ नहीं रहते इसलिए शास्त्री ने धोनी के बिना ही शानदार पार्टी टीम को दे दी।
जानिए टीम इंडिया के नये कोच रवि शास्त्री के बारे में अनकही बातें