रवि शास्त्री के भाग्य का फैसला सचिन-गांगुली-लक्ष्मण के हाथ
मुंबई। टीम इंडिया के डॉयरेक्टर रवि शास्त्री का टीम इंडिया के साथ करार खत्म हो चुका है। बीसीसीआई के सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बढ़ाया जा सकता है अगर क्रिकेट एडवायजरी कमेटी इसकी सहमति दे। क्रिकेट एडवायजरी कमेटी में सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली शामिल हैं। बीसीसीआई ने रवि शास्त्री से टी-20 विश्वकप तक के लिए करार किया था।
अगर रवि शास्त्री का कार्यकाल बढ़ाया जाता है तो उन्हें टीम का कोच बनाया जाएगा नाकि टीम डॉयरेक्टर। अनुराग ठाकुर ने पीटीआई को दिये अपने बयान में कहा कि हम पूर्णकालिक कोच की तलाश में हैं ऐसे में निर्भर करता है एडवायरी कमेटी की संस्तुति पर कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जाना है या नहीं। माना जा रहा है कि सीएसी की बैठक कल यानि 3 अप्रैल को हो सकती है। बैठक को आईपीएल के शुरु होने से पहले खत्म किया जाएगा हालांकि बैठक की तारीख का अंतिम फैसला अभी होना है। गौरतलब है कि रवि शास्त्री को टीम का डायरेक्टर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद बनाया गया था।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत मिली।

वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में
वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया।

3-0 से क्लीन स्वीप
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में 3-0 से क्लीन स्वीप।

एशिया कप
एशिया कप में टीम इंडिया की जीत।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत।

टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया
टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुची टीम इंडिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications