मेलबर्न में टीम इंडिया की जीत के बाद बीयर पीते दिखे कोच रवि शास्त्री, यूजर्स ने किया ट्रोल

India Vs Australia 3rd Test: Ravi Shastri is spotted drinking beer after India's win at MCG

नई दिल्ली। चाहे भारत की टीम जीते या हारे, भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री किसी ना कारण लोगों के निशाने पर आ ही जाते हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या टीम इंडिया की बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद हुआ। भारत की जीत के जश्न में रवि शास्त्री को बीयर पीते हुए देखा गया था। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर वे फैंस और यूजर्स के निशाने पर हैं।

शास्त्री ने नहीं किया होटल जाने का इंतजार

दरअसल शास्त्री टीम इंडिया की बस से होटल जाते समय हाथ में बीयर की बोतल लेते पकड़े गए। ये मामला तब का है जब भारत की टीम बस से बाहर निकलकर होटल की और जा रही थी। टीम का स्वागत करने के लिए वहां भारत आर्मी और अन्य फैंस भी शामिल थे। शास्त्री बस से बाहर आने वाले वाले व्यक्ति थे। उनके हाथ में बीयर थी और वे घूंट मारते हुए देखे गए।

'पूरी कहानी बताता है शास्त्री का पेट'

फैंस ने उसके बाद शास्त्री की पीने की लत के ऊपर जमकर लताड़ लगाई। शास्त्री बड़े स्टाइलिश तरीके से बीयर पी रहे हैं। ये फोटो ट्वीटर पर शेयर होते ही फैंस ने कहा कि ये उनके लिए कोई नई बात नहीं है। शास्त्री का निकला हुआ पेट हमको पूरी कहानी बता रहा है।

टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा बने पिता, रितिका सजदेह ने परी को दिया जन्म

'जिंदगी एक नशे का ही तो नाम है'

वहीं एक फैन ने शास्त्री की इस तस्वीर को इस अंदाज से बयां किया है कि शास्त्री कुंबले को कह रहे हैं- 'जिंदगी एक नशे का ही तो नाम है, तुमको जीना ना आया तो मैं क्या करूं!' उल्लेखीय है कि कुंबले से तल्खी के बाद कोहली के शास्त्री के साथ मधुर रिश्ते जगजाहिर हैं। इसी तल्खी के चलते कुंबले को खुद ही अपना इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

'शास्त्री को हर समय पीने को चाहिए!'

एक अन्य फैन ने तो शास्त्री की फोटो का कोलाज बनाते हुए उन सब तस्वीरों को शास्त्री की पीने की लत से जोड़ दिया। इसमे अलग-अलग अंदाज में शास्त्री की फोटों हैं जिनके बारे में लिखा गया है कि पार्टी में गए फिर बुरी तरह से पी, फिर मैदान में नींद नहीं आ रही क्योंकि पीने को नहीं मिली और अंत में अगले कुछ दिनों के लिए ऑफिस में सोया गया।

'और अगर विश्वकप जीत गए तो'-

Story first published: Monday, December 31, 2018, 11:27 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+