For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लगातार पांचवी बार टीम इंडिया बनी टेस्ट में नंबर-1, रवि शास्त्री ने ICC पर कसा तंज

नई दिल्ली। टीम इंडिया एक बार फिर से आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में वार्षिक अपडेट के बाद नंबर-1 टीम बनी है। टीम की इस उपलब्धि की मुख्य कोच रवि शास्त्री ने जमकर तारीफ की है। बता दें कि लगातार पांचवी बार भारतीय टीम आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनी है। आईसीसी ने जो रैंकिंग जारी की है उसमे भारत पहले पायदान पर तो न्यूजीलैंड दूसरे पायदान पर है। जबकि इंग्लैंड की टीम नंबर-3 पर है। भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि टीम ने हर बाधा को पार किया, मेरे लड़कों ने मुश्किल समय में क्रिकेट खेली।

रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करके लिखा इस भारतीय टीम ने जबरदस्त दृढ़ संकल्प दिखाया है और नंबर-1 पर पहुंचने के लिए अदम्य फोकस टीम की खासियत रही है। इस उपलब्धि को टीम ने कमाया है। बीच में नियम बदले, लेकिन टीम इंडिया हर मुश्किल से बाहर निकली, रास्ते में जो भी बाधा आई उसे पार किया। मेरे लड़कों ने मुश्किल क्रिकेट मुश्किल समय में खेली है। मुझे पूरी टीम पर बहुत गर्व है। रवि शास्त्री ने कोरोना काल में जिस तरह से टेस्ट चैंपियनशिप के नियम बदले उसका भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आईसीसी ने अंक की गणना के नियम को बदल दिया, लेकिन फिर भी टीम इंडिया अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंचने में कामयाब रही।

आईसीसी की टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर-1 पर पहुंचने के बाद अब भारतीय टीम का 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला है। दोनों टीमें इंग्लैंड के साउथैंपटन में एक दूसरे के सामने होंगी। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सिर्फ न्यूजीलैंड की ही टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत सकी थी। ऐसे में 18 जून से 22 जून के बीच साउथैंपटन में दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमे किस तरह से इस फाइनल मुकाबले में एक दूसरे का सामना करती हैं।

Story first published: Friday, May 14, 2021, 8:44 [IST]
Other articles published on May 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+