मुंबई। भारत के नये कोच रवि शास्त्री को बीसीसीआई 7 करोड़ रूपये सैलरी देने जा रहे हैं, इतनी सैलरी आज तक किसी भी कोच को नहीं मिली है। आपको जानकर हैरत होगी कि रवि शास्त्री की यह सैलरी आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर, अपोलो अस्पताल की सीईओ सुनीता रेड्डी और विप्रो के सीईओ अजीम प्रेमजी से भी ज्यादा है।
मालूम हो कि चंदा कोचर को 5.22 करोड़ रूपये सलाना, अजीम प्रेम जी को 4.93 करोड़ रूपये और सुनीता रेड्डी को 5:18 करोड़ रूपये दिये जाते हैं।
वैसे इस समय बीसीसीआई खिलाड़ियों पर पैसे की बारिश करने जा रहा है, खबर है कि वो एडवाइजरी कमेटी के न्यू मेंबर्स सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को भी भारी रकम देने जा रहा है। वैसे इस बात पर अभी से ही बहस छिड़ गई है, क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि इस तरह से पैसों की बारिश क्रिकेटर्स पर नहीं करनी चाहिए। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि शास्त्री को इतने पैसे किस बात के लिए दिये जा रहे हैं।
मालूम हो कि बांग्लादेश दौरे के बाद रवि शास्त्री के नाम पर मुहर लग सकती है। अंग्रेजी अखबार के अनुसार रवि शास्त्री को 7 करोड़ रुपए के सालाना करार पर टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेटर का कार्यकाल इसी साल खत्म हो चुका है और उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया गया।