
सामने आए 83 के रवि शास्त्री
हाल ही में, रणवीर ने सोशल मीडिया पर धैर्य करवा को रवि शास्त्री के रूप में पेश किया। उन्हें 'तेजतर्रार ऑलराउंडर' के रूप में संबोधित करते हुए, रणवीर ने उनका शानदार परिचय भी दिया है। 1983 में जब विश्वकप के लिए रवि शास्त्री खेले तब वे महज 21 साल के थे। रणवीर ने उनको अपने अंदाज में बेबीफेस एसेस्सिन (देखने में मासूम लेकिन खतरनाक) बताया है।
हरे प्याज से बजी नहीं सीटी, धोनी करते रहे बार-बार कोशिश, VIDEO वायरल

इस समय हैं टीम इंडिया के हेड कोच
रवि शास्त्री की छवि भारतीय क्रिकेट में एक प्लेबॉय टाइप क्रिकेटर की रही है जो आज तक बरकरार है। शास्त्री इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं और उनके कार्यकाल में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने उल्लेखनीय तरक्की की है। इस समय टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां 24 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है।

कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह
कबीर खान द्वारा निर्देशित, '83 एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसका मकसद स्क्रीन पर 1983 क्रिकेट विश्व कप परिदृश्य को फिर से बनाना है। सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशी की बात है कि फिल्म कपिल देव को समर्पित है। कपिल ने अकेले दम पर टीम इंडिया को जिम्बांब्वे के खिलाफ जीत दिलाने वाली 174 रनों की पारी खेली थी। उनकी कप्तानी में दो बार की विजेता टीम वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप घर लाया। रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
