For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी20 विश्वकप में वापसी कर सकते हैं एमएस धोनी, केएल राहुल पर भी शास्त्री का बड़ा इशारा

नई दिल्ली। विश्वकप के बाद से लगातार भारतीय टीम और क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर तमाम अटकले लगती रहती हैं। लेकिन टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उनके भविष्य को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ जायेगी। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल के साथ एमएस धोनी भी एक महत्वपूर्ण विकल्प रहेंगे।

और पढ़ें: 1st Test, AUS vs NZ: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, बैकफुट पर कीवी टीम, देखें आंकड़े

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि ऋषभ पंत को धैर्य रखने की जरूरत है।

वनडे नहीं सिर्फ टी20 खेलेंगे एमएस धोनी

वनडे नहीं सिर्फ टी20 खेलेंगे एमएस धोनी

वहीं धोनी के अंतर्राष्ट्रीय भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर जवाब देते हुए मुख्य कोच ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह वनडे क्रिकेट जैसे बड़े फॉर्मे को झेल पाने में सक्षम हैं।

शास्त्री ने कहा कि यह सिर्फ धोनी ही जानते हैं कि ब्रेक से लौटने के बाद उनका शरीर अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की कठोरता का सामना करने के लिये तैयार है या नहीं।

एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए रवि शास्त्री ने कहा,' धोनी का ब्रेक पर जाना एक समझदारी भरा निर्णय है। मुझे इंतजार है कि वह दोबारा कब खेलना शुरु करेगा। हालांकि मुझे लगता है कि वह शायद आईपीएल के आस-पास ही दोबारा मैदान पर उतरेंगे और मुझे नहीं लगता कि तब वह वनडे क्रिकेट खेलने को लेकर बहुत उत्सुक नजर आयेंगे। वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।'

टी20 विश्व कप में टीम का हिस्सा बन सकते हैं धोनी

टी20 विश्व कप में टीम का हिस्सा बन सकते हैं धोनी

रवि शास्त्री ने टी20 विश्व कप पर बात करते हुए कहा कि हमारे पास ऋषभ पंत के साथ केएल राहुल और महेंद्र सिंह धोनी के रूप में अच्छे विकेटकीपिंग ऑप्शन उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा,' मुझे नहीं लगता कि धोनी वापसी करने के बाद वनडे खेलने को उत्सुक नजर आयेंगे। ऐसे में टी20 ही एक मात्र विकल्प बचता है। यह प्रारूप पूरी तरह से उसके अनुकूल है। लेकिन यह धोनी को ही तय करना होगा कि क्या उनका शरीर उन कड़ी चुनौतियों का सामना कर पाएगा।'

के एल राहुल भी कर सकते हैं विकेटकीपिंग

के एल राहुल भी कर सकते हैं विकेटकीपिंग

केएल राहुल के बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि वह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं क्योंकि वह आईपीएल के अलावा कर्नाटक के लिये भी घरेलू क्रिकेट में विकेटकीपिंग करते हैं।

यह पूछने पर कि क्या राहुल विकल्प होगा, शास्त्री ने कहा, 'बेशक वह विकल्प होगा। आपको देखना होगा कि आपका मजबूत पक्ष क्या है। कल मध्यक्रम में ऐसे कुछ खिलाड़ी हो सकते हैं जो आईपीएल में अविश्वसनीय पारियां खेलें। इसके अलावा अगर आपके पास कोई ऐसा खिलाड़ी है जो कई काम कर सकता है, जिसे शीर्ष क्रम में उतारा जा सकता है क्योंकि उसके बाद उम्दा बल्लेबाज हैं जो बेहद अच्छा कर रहे हैं तो फिर क्यों नहीं।'

ऋषभ पंत को धैर्य की दरकार

ऋषभ पंत को धैर्य की दरकार

पिछले कुछ समय से लगातार फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को लेकर रवि शास्त्री ने धैर्य रखने की सलाह दी।

यह पूछने पर कि वह पंत से क्या उम्मीद करते हैं, शास्त्री ने कहा, 'आपको फायदा उठाना होगा। आपकी बल्लेबाजी ठोस होनी चाहिए। आप यह नहीं सोच सकते कि पहली ही गेंद से वह हो जाए जो आप चाहते हैं। नहीं, ऐसा नहीं होगा। खेल आपको सिखाता है। पागलपन की भी एक प्रक्रिया है और आपको यह प्रक्रिया सीखनी होगी।'

Story first published: Sunday, December 15, 2019, 11:02 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+