For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: टेस्ट मुकाबले से पहले कोच रवि शास्त्री ने कहा- दुनिया देखेगी कोहली का विराट जलवा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को 1 अगस्त से इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत ने अब तक इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेली है। इसमें भारत ने टी-20 मुकाबलों में 2-1 से मुकाबला जीता था, लेकिन वनडे में वो सीरीज जीतने में कामयाब नहीं रहे थे। इस बेहद महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के कोच विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। वहीं साथ में चेतेश्वर पुजारा के फॉर्म को लेकर अपने प्लान के बारे में बताया है।

कोहली को जमकर सराहाः

कोहली को जमकर सराहाः

कोच रवि शास्त्री ने कप्तान कोहली की सराहना करते हुए कहा कि पिछले चार साल की सफलता ने कप्तान विराट कोहली की मानसिकता पूरी तरह से बदल दी है।शास्त्री ने कहा कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पूरे फैंस को दिखाना चाहेगा कि उसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में क्यों गिना जाता है। वहीं शास्त्री ने क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि कोहली के रिकार्ड को देखे।

दुनिया देखेगी विराट जलवाः

दुनिया देखेगी विराट जलवाः

शास्त्री ने कहा हमको ये बताने की जरूरत नहीं है कि विराट ने पिछले चार साल में कैसा प्रदर्शन किया है। शास्त्री ने कहा कि जब आप इस तरह के प्रदर्शन करते हैं तो आप मानसिक तौर मजबूत होते हैं और खेल के लेवल का स्तर बढ़ जाता है। तब आप किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहते हैं. शास्त्री ने हां ये जरूर है कि विराट जब पिछली बार इंग्लैंड आए थे तो कुछ खास नहीं किया था। लेकिन फिलहाल वो दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं. बिट्रिश जनता को दिखाना चाहता है कि उसकी गिनती अच्छे खिलाड़ियों में क्यों होती है।

कहा- हम जीतने आए हैंः

कहा- हम जीतने आए हैंः

कोच शास्त्री ने ये साफ कर दिया है की टीम इंडिया इंग्लैंड में मैच ड्रॉ खेलने नहीं आई है। हम हर मैच जीतने के लिए खेलते हैं। इसके बाद भी अगर हारते हैं तो किस्मत खराब होगी। वहीं रवि शास्त्री ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा को इंडिया के लिए अहम भूमिका निभानी हैं। मेरे लिए यह चिंता की बात नहीं है. अपने इस इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने संकेत देते हुए कहा कि इस टेस्ट सीरीज में आपको चौकाने वाले फैसले भी देखने को मिलेंगे। बता दें कि विराट कोहली का पिछला इंग्लैंड दौरा काफी खराब गया था। विराट ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 13.50 के औसत से रन बनाए थे. जिसमें पहले मैच में 1, 8 और दूसरे में 25, 0 तीसरे मैच में 39, 28 और चौथे मैच में 0, 7 और पांचवें मैच में 6 व 20 रनों की पारी खेली थी।

Story first published: Monday, July 30, 2018, 10:21 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+