Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सायमंड्स ने सबके सामने माफी मांगी

सिडनी, 16 सितम्बर: बांग्‍लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की एक बैठक और अभ्‍यास में पहुंचने के बजाये मछली पकड़ने में मस्‍त रहे एंड्रयू सायमंड्स ने आखिर कार अपने इस कृत्‍य के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी ली। मछली पकड़ने के प्रकरण के कारण उन्‍हें आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया था।

डार्विन में बांग्लादेश के साथ खेली गई एकदिवसीय सीरीज के बाद पहली बार बयान देते हुए सायमंड्स ने अपने व्यवहार शर्मिंदगी व्‍यक्‍त की। सायमंड्स ने कहा कि वो फिर से अपने क्लब, प्रांत और राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं।

मीडिया से मुखातिब होते हुए सायमंड्स ने कहा कि जो कुछ हुआ उसका उन्‍हें खेद है। उन्‍होंने कहा कि वो खुद को बेहतर क्रिकेटर के साथ-साथ बेहतर इनसान बनाने की प्रक्रिया से गुजर रहा हूं।

सायमंड्स ने अपने परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों और यहां तक कि प्रशंसकों से भी माफी मांगी है। यही नहीं, सायमंड्स ने डार्विन सीरीज में टीम के कप्तान रहे माइकल क्लार्क और एक दिन पहले अपनी आलोचना करने वाले पूर्व स्पिनर शेन वार्न से भी माफी मांगी।

सायमंड्स ने कहा कि टीम से बाहर रहकर उन्हें अपनी गलतियों का अहसास हो गया है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के साथ खेली गई तीन मैचों की सीरीज के दौरान सायमंड्स ने टीम बैठक और अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लेकर अनुशासन भंग किया था, जिस कारण उन्‍हें टीम से बाहर कर दिया गया था। यही नहीं भारत दौरे के लिए चयनित टीम में भी सायमंड्स को शामिल नहीं किया गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+