दिग्गजों को भा रहे हैं शास्त्री इसलिए मिलेगी कोच की सीट?
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री के बारे में एक बार फिर से ये खबर आ रही है कि टीम इंडिया के कोच की सीट उन्हें ही मिलेगी क्योंकि अब क्रिकेट के दिग्गजों को भा गये हैं। हालांकि अंतिम फैसला तो बीसीसीआई को ही करना है लेकिन सूत्र कह रहे हैं कि रवि शास्त्री दोबारा टीम डायरेक्टर की ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं।
तो क्या क्रिकेट के मैदान के जय-वीरू हैं विराट-शास्त्री, उगलेंगे शोले!
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली, सीनियर खिलाड़ी आर अश्विन और मुरली विजय ने शास्त्री के पक्ष में अपनी बात रखी है।
डंकन प्लेचर के जाने के बाद शास्त्री बतौर निदेशक टीम से जुड़े हैं तब से टीम इंडिया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि कुछ गलतियां और आलोचनाएं हुईं हैं बावजूद इसके औसतन टीम इंडिया ने अपना प्रदर्शन रवि शास्त्री की उपस्थिति में अच्छा किया है जो कि एक बड़ी वजह साबित हो सकती है टीम में उनकी वापसी की।
जानिए टीम इंडिया के नये कोच रवि शास्त्री के बारे में अनकही बातें
लेकिन अंतिम फैसला तीन पूर्व क्रिकेटरों की कमेटी में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को करना है। वैसे इससे पहले कहा गया था कि टीम इंडिया में केवल एक ही पद होगा अब वो चाहे कोच का हो या फिर डायरेक्टर और अगर ऐसे में शास्त्री के नाम पर मुहर लगती है तो टीम इंडिया को नया कोच नहीं मिलेगा और डायरेक्टर के रूप में ही शास्त्री टीम में बने रहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
