
IPL में स्थिति हो जाएगी स्पष्ट
शास्त्री ने, ''धोनी फिलहाल आगामी आईपीएल सीजन की तैयारी में लगे हुए हैं। उनका क्रिकेट भविष्य इस सीजन पर निर्भर रहने वाला है। इस दाैरान बहुत सारी बातें बातें स्पष्ट हो जाएंगी। खुद उन्हें, टीम प्रबंधन, चयनकर्ताओं और कप्तान विराट कोहली के लिए स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। मैं लोगों को बताने की कोशिश कर रहा हूं कि वह खुद को किसी चीज पर थोपने वाला आखिरी व्यक्ति है। आप उसे जानते हैं। मैं उसे जानता हूं। मुझे लगता है कि अगधोनी को लगा कि वो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो वह खुद संन्यास ले लेंगे।

अच्छा नहीं कर पाए तो लेंगे संन्यास
धोनी जब टेस्ट में असफल होने लगे थे तो उन्होंने बिना सोचे संन्यास लेकर विराट कोहली पर कप्तानी की जिम्मेदारी साैंप दी थी। इस दाैरान उनकी तारीफ भी हुई थी। इसको याद करते हुए शास्त्री ने कहा, ''धोनी को आप इस तरह से जान जाएंगे कि वे चीजों के लेकर बेहद ईमानदार हैं। टेस्ट क्रिकेट को छोड़ना उनका फैसला सबसे बड़ा उदाहरण है। उनके दिमाग में 100 टेस्ट मैच को लेकर कोई बात नहीं थी क्योंकि वे ऐसे शख्स नहीं हैं कि जो खुदको थोपेंगे। आप सभी जानते हैं, वह आईपीएल खलेंगे, अगर वह महसूस करते हैं कि वह अच्छा नहीं कर पाए तो वह खुद कहेंगे 'थैंक्यू वेरी मच।'

लंबे समय से हैं बाहर
बता दें कि पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप में सेमीफाइनल मैच में भारत को न्यूजीलैंड से हार मिली थी। इस मुकाबले में धोनी ने 72 गेंदों में 50 रनों की धीमी पारी खेली जिसकी आलोचना भी हुई। इसके बाद धोनी ने फिर टीम में वापसी नहीं की। वहीं हाल ही में हरभजन सिंह ने बयान देते हुए सबको चाैंका दिया था कि धोनी अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं। वह टीम से दोबारा जुड़ना नहीं चाहते। धोनी आईसीसी के तीनों खिताब- टी20 विश्व कप , आईसीसी विश्व कप, चैंपियंस ट्राॅफी जीतने वाले इकलाैते कप्तान हैं।


Click it and Unblock the Notifications
