नई दिल्ली। इंग्लैंड के साथ खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में मिली हार के बाद भारत ने सीरीज भी गवां दी थी। हालांकि इस हार से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या धोनी वनडे से भी तो संन्यास लेने वाले नहीं हैं। दरअसल सीरीज हारने के बाद पैवेलियन वापस लौटते वक्त धोनी ने जिस तरह से अंपायर से उस मैच की बॉल अपने पास रखा उससे सोशल मीडिया पर कयास लगने लगाए कि धोनी अब वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। इसको लेकर उनके फैंस काफी निराश भी हैं, बता दें कि धोनी अपने फैसले अचानक ही करते हैं चाहें वो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की बात हो या फिर कप्तानी छोड़ने की धोनी ने अपने फैसले सभी को हैरत में डालकर ही किए हैं। इससे उनके फैंस और सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या वास्तव में तो धोनी संन्यास लेने वाले नहीं हैं। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शास्त्री ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
Here's the video of the MS Dhoni taking the ball from umpires after the game. #ENGvIND pic.twitter.com/C14FwhCwfq
— Sai Kishore (@KSKishore537) July 17, 2018
कोच रवि शास्त्री ने दिया बयानः रवि शास्त्री ने बताया कि धोनी ने मैच के बाद अंपायर से गेंद इसलिए ली थी ताकि वह टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण को उसकी कंडीशन दिखा सकें। शास्त्री के मुकाबिक लीड्स वनडे के बाद धोनी का बॉल को साथ ले जाने से उनके संन्यास से कई लेना देना नहीं है। वहीं मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक टीम इंडिया के एक सूत्र ने इन चर्चाओं को बकवास करार दिया है। खबर के मुताबिक टीम मैनेजमेंट का मानना है कि धोनी अगले साल 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की प्लानिंग का अहम हिस्सा है।अगर टीम के भीतर भी किसी को बिना बताए संन्यास लेते हैं तो बात अलग है लेकिन टीम के ड्रैसिंग रूम में ऐसा कोई संकेत धोनी ने नहीं दिया है।