For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अजिंक्य रहाणे से लेकर अफ्रीका में खिलाड़ियों की गलतियों तक शास्त्री ने दिया सभी का जवाब

India vs South Africa 3rd Test: Ravi Shastri reveals why team India lost 2 matches | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऊपर दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। टेस्ट सीरीज 2-0 से गंवाने के बाद अब भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने सभी मुद्दों पर बयान दिया है।

भारतीय बल्लेबाजों ने स्कूली बच्चों जैसी गलतियां!
रवि शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले कहा कि उनकी टीम को 'स्कूली बच्चों जैसी गलतियां' करने से बचना होगा। दरअसल शास्त्री ने ये बात इसलिए भी कही है क्योंकि पहले और दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने रन आउट के जरिए भी अपने विकेट खोए थे। शास्त्री ने अभ्यास सेशन के बाद कहा, ''इससे काफी तकलीफ हुई। टीम की हालत पहले ही खराब थी और उस पर आप रन आउट होते हैं तो बुरा लगता है। उम्मीद है कि ये गलतियां आगे नहीं दोहराई जाएंगी क्योंकि ये स्कूली बच्चों जैसी गलतियां हैं।'

अजिंक्य रहाणे को बाहर रखना सही थाः शास्त्री
इसके अलावा रवि शास्त्री ने अजिंक्य रहाणे को बाहर रखने के फैसला का भी समर्थन किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से अंजिक्य रहाणे को बाहर रखने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि फार्म को देखते हुए रोहित शर्मा सर्वश्रेष्ठ विकल्प था। शास्त्री ने कहा ''अगर अजिंक्य पहले टेस्ट में खेलता और अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तो आप यही सवाल करते कि रोहित को क्यों नहीं उतारा गया। रोहित खेला और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और इसलिए आप मुझसे पूछ रहे हो कि अजिंक्य को क्यों नहीं खिलाया गया।'' बता दें कि विदेशों में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहाणे को केपटाउन और सेंचुरियन टेस्ट में नहीं चुना गया। भारत दोनों मैचों में हार गया था।

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका आ जाना चाहिए था: रवि शास्त्री
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से ठीक तीन दिन पहले तक श्रीलंका के साथ सीरीज खेलने में व्यस्त थी। अब खुद शास्त्री ने मान लिया कि टीम को इस दौरे के शुरू होने से दस दिन पहले यहां आ जाना चाहिय था। शास्त्री ने कहा, ''सीरीज में 0-2 से पिछड़ने का मुख्य कारण 'विदेशी हालात' हैं। मैं कहना चाहूंगा कि यहां अभ्यास के लिए 10 दिन और मिलते तो काफी बदलाव होता। हम कोई बहाना नहीं बनाना चाहते, हम जिस पिच पर खेले वह दोनों टीमों के लिए थी और मैं उस बात पर ध्यान देना चाहूंगा की दोनों टेस्ट में हमने 20 विकेट लिए। जिससे हमें दोनों मैचों में जीतने का मौका मिला। अगर हमारा बल्लेबाजी क्रम चलता है तो तीसरा मैच भी अच्छा होगा।''

Story first published: Tuesday, January 23, 2018, 9:21 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+