
36 वर्षीय धोनी विश्वकप योजना में बरकरार हैं
धोनी श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में शानदार फार्म में हैं, उन्होंने पिछली तीन पारियों में नाबाद 45, 67 और 49 रन की पारी खेली जिसमें से एक उन्होंने गुरूवार को अपने 300वें वनडे मैच में खेली। शास्त्री ने कहा कि 2019 विश्व कप से पहले भारत प्रयोग करने और रोटेशन की नीति अपना रहा है लेकिन 36 वर्षीय धोनी इस योजना में बरकरार हैं।

धोनी ड्रेसिंग रूम में लिविंग लेजेंड है
शास्त्री ने कहा, धोनी का टीम इंडिया पर ज्यादा प्रभाव है। वह ड्रेसिंग रूम में लिविंग लेजेंड है और उनका काफी सम्मान है। शास्त्री ने कहा कि, धोनी देश के बेस्ट विकेटकीपर हैं। उनके बल्लेबाजी आंकड़ों को छोड़ भी दें तो उनकी विकेटकीपिंग शानदार है। सिर्फ इसलिये कि वह इतने सालों तक खेल चुके हैं, आप उसकी जगह किसी और को लाने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

धोनी देश में सर्वश्रेष्ठ हैं
उन्होंने कहा, 'वह देश में सर्वश्रेष्ठ हैं। क्या आप सुनील गावसकर की जगह किसी को लाना चाहते जब वह 36 वर्ष के थे या फिर सचिन तेंडुलकर को हटाना चाहते जब वह 36 साल के थे? धोनी अब भी अपने काम में सर्वश्रेष्ठ हैं इसलिये इस तरह की बातों पर सोचने की भी क्या जरूरत है?'


Click it and Unblock the Notifications
