
नई दिल्ली। भारत के लिए एक अच्छी खबर है। युवा ओपनर पृथ्वी शॉ अपनी चोट से तेजी से उभर रहे हैं। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को बताया की पृथ्वी शॉ भारतीय टीम में मेलबर्न टेस्ट में टीम का हिस्सा बन सकते हैं। यह मैच 26 दिसंबर को शुरू होगा।
19 साल के पृथ्वी शॉ को फील्डिंग के दौरान तब चोट लग गई थी जब वह कैच लपकने की कोशिश में अपना टखना मुड़वा बैठे। यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच हो रहा था। शास्त्री ने कहा कि पृथ्वी को ऐसे मैदान के बाहर बैठे देखना दुखद है लेकिन अच्छी बात यह है कि वे तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। उन्होंने चलना शुरू कर दिया है। अगर हम उनको इस हफ्ते के अंत तक दौड़ाने में कामयाब रहते हैं तो ये एक बहुत अच्छा संकेत होगा। शास्त्री ने एक ऑस्ट्रेलियाई रेडियो चैनल को यह बात कही।
Update: The medical team is assessing Prithvi Shaw at the moment. He hurt his left ankle while attempting to take a catch at the boundary ropes. Shaw is being taken to the hospital for scans #TeamIndia pic.twitter.com/PVyCHBO98e
— BCCI (@BCCI) November 30, 2018
बता दें कि भारतीय टीम अपने टेस्ट अभियान की शुरूआत 6 दिसंबर से एडिलेड में करेगी। टीम कुल चार टेस्ट मैच खेलेगी। टीम की जीत के बारे में बात करते हुए शास्त्री ने बताया की टेस्ट मैचों में एक या दो सेशन में अच्छा करने से कुछ नहीं होगा। हमको लगातार बेहतर करना होगा। अगर हमारे 6-7 खिलाड़ी लगातार अच्छा करने मे कामयाब रहते हैं तो हम निश्चित रूप से जीतने वाली टीम होंगे।