रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा, विश्व कप में इस नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं विराट कोहली
नई दिल्ली। विश्व कप नजदीक है और हाल के कुछ मैचों में भारतीय बल्लेबाजी स्विंग लेती गेंदों के सामने बेबस दिखाई दी है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों को खिलाया था। ये खिलाड़ी थे- महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत। इनमें से धोनी को छोड़ दिया जाए तो बाकी दोनों बल्लेबाज रन बनाने में कोई कमाल नहीं कर सके। हालांकि धोनी की पारी भी भारत को मैच में वापसी कराने के लिए नाकाफी साबित हुई लेकिन उन्होंने क्रीज अंत पर टिकने का जज्बा दिखाया था। धोनी ने 31 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। मैच में धोनी विकेट के पीछे दस्तानों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

धोनी-कोहली की विश्व कप में अहम भूमिका-
वेलिंग्टन टी-20 में 39 रनों की पारी के दौरान धोनी ने टी-20 करियर के 1,500 रन भी पूरे कर लिए। ऐसे में जब विश्व कप में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और भारत को इस ट्रॉफी के लिए सबसे बड़े दावेदारों में गिना जा रहा है तो धोनी की अहमियत भी बढ़ती जा रही है। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि भारत अगर विश्व कप जीतता है तो उसमें धोनी और कोहली जैसे खिलाड़ियों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होने जा रही है। इसी कड़ी में भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है।

'धोनी अब भी महान बल्लेबाज'
शास्त्री ने धोनी के बारे में बात करते हुए कहा कि धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी जगह भरना बेहद मुश्किल है। शास्त्री ने कहा, 'वह अब भी महान बल्लेबाज हैं और हमारे लिए मैच फिनिश कर रहे हैं। आपने एडिलेड में ऐसा होते देखा है और वे इस साल बेहतरीन फार्म में रहे हैं। वे इसके साथ ही विकेट के पीछे शानदार काम कर रहे हैं और बल्लेबाजों को पलक झपकते ही रन आउट कर रहे हैं।' इसके साथ ही शास्त्री ने बताया की धोनी कलाई के स्पिनरों को बेहतरीन तरीके से समझते हैं। इसके साथ ही शास्त्री ने एक बेहद अहम रणनीति का खुलासा करते हुए कहा है कि इंग्लिश पिचों पर कोहली के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया जा सकता है।
दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने युजवेंद्र चहल को बताया बल्लेबाजी की प्रेरणा

'टॉप ऑर्डर में बदलाव संभव'-
जब शास्त्री से धोनी को हाल ही में मिलने वाली आलोचनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कोई भी इस स्थिति में नहीं है कि वह धोनी की आलोचना कर सके। शास्त्री ने कहा, 'मुझे लगता है आपको धोनी की आलोचना करने से पहले क्रिकेट के बारे में कुछ जानकारी जुटानी चाहिए।' साथ ही शास्त्री ने भारत के टॉप आर्डर के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत के टॉप तीन बल्लेबाजों के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि जरूरत पड़ने पर ये कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसलिए ऐसा नहीं है कि ये केवल नंबर 1,2 या 3 पर ही बल्लेबाजी करेंगे। स्थिति के हिसाब से इसमें परिवर्तन किया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, चोट के चलते भारत दौरे से बाहर हुआ यह स्टार खिलाड़ी

जल्द विकेट गिरने पर कोहली को बचाने की रणनीति-
इसके साथ ही शास्त्री ने कहा कि ऐसा हो सकता है कोहली नंबर चार पर भी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दें। शास्त्री ने हाल ही में धराशाई होते भारतीय टॉप आर्डर के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं द्विपक्षीय सीरीज के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हूं लेकिन मैं विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अपने बेस्ट बल्लेबाज को जल्द क्यों आउट होता देखना चाहूंगा।' शास्त्री का इशारा यहां जल्दी विकेट गिरने पर कोहली को नंबर चार पर बल्लेबाजी करवाने को लेकर था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
