For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

निमरत कौर संग अफेयर की खबरों पर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री निमरत कौर के साथ अफेयर की खबरो पर अब टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी सफाई दी है। खबरें आई थी कि 56 साल के रवि शास्त्री इन दिनों 36 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर के प्रेम में गिरफ्तार हैं। बीते दो साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों ने ही इस बात की भनक किसी को लगने नहीं दी है।

मिड डे के साथ बात करते हुए शास्त्री से जब इस मामले को लेकर सवाल किया गया तोउनका कहना था कि यह इस खबर की सच्चाई गोबर की तरह है। यानी शास्त्री ने पूरी तरह से इस कोरी अफवाह करार दे दिया है।इससे पहले अभिनेत्री निमरत ने सोशल मीडिया पर इस खबर का जोरदार खंडन किया था।

रवि शास्त्री हैं तलाकशुदा:
खास बात ये है कि रवि शास्त्री तलाकशुदा हैं, उन्होंने साल 2012 में अपनी पत्नी और पत्रकार रितु से शादी के 22 साल बाद तलाक ले लिया था। दोनों को शादी से एक बेटी अलिका है, जबकि निमरत कौर अब तक सिंगल हैं। आपको बता दें कि शास्त्री इन दिनों इग्लैंड में इंडियन टीम के साथ दौरे पर हैं जबकि निमरत इन दिनों एक वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं।

कई बॉलीवुड स्टार से रहा है रिश्ता:
बता दें कि भारतीय टीम के वर्तमान कोच और अस्सी के दशक के सुपर स्टार रवि शास्त्री का इतिहास काफी रंगीन रहा है। ये पोस्टर ब्वॉय कहे जाते थे। कहा जाता है कि उस समय ये बॉलीवुड हसीना अमृता सिंह के प्रेम में गिरफ्तार थे। रवि शास्त्री और अमृता सिंह का अफेयर उस वक्त न्यूज चैनल और मैंगजिन में काफी सुर्खियां बना था क्योंकि अक्सर अमृता सिंह को स्टेडियम में शास्त्री का सपोर्ट करते और चीयर करते देखा जाता था।

Story first published: Tuesday, September 4, 2018, 17:50 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+