Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया को नहीं है और कोच की जरूरत, शास्त्री निभा सकते हैं लंबी भूमिका

कोलकाता। टीम इंडिया के नये कोच के लिए चल रही चर्चाओं के बीच तत्कालीन कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम को और कोच की जरूरत नहीं है। एक प्रेस कांफ्रेंस करके शास्त्री ने कहा कि मैं आपकी उम्मीद से ज्यादा समय तक मैं कोच रहने वाला हूं।

रवि शास्त्री को हाल ही में भारतीय टीम का डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ाने के साथ उन्हें बांग्लादेश के दौरे के दौरान टीम का कोच भी नियुक्त किया गया है। शास्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अनुमान लगाना धारणा बनाना आपकी समस्या है मेरी नहीं। जहां तक कोच का मामला है कि हमें इसकी जरूरत नहीं है।

वहीं जब उनसे पूछा गया कि आपका बांग्लादेश के दौरे के बाद भी कोच की भूमिका निभायेंगे तो उन्होंने कहा कि दौरे के बाद हम बीसीसीआई की बोर्ड की बैठक में साथ बैठेंगे उस वक्त जो भी फैसला लिया जाएगा उसकी जानकारी आपको दी जाएगी

वहीं शास्त्री ने कहा कि 10 जून से शुरु हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तैयार है। हम अपने हर विरोधी को काफी गंभीरता से लेते हैं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या हरभजन सिंह टीम गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे तो उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम की साझा कोशिश होगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+