For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन-कपिल देव आजतक नहीं मिला, वैसे ही धोनी जैसा दूसरा ढूंढना मुश्किल: रवि शास्त्री

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। भारत के लिए वह अबतक के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने टी-20 का पहला विश्वकप अपने नाम किया, इसके बाद वनडे का विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अईपीएल में अभी भी वह खेल रहे हैं।

धोनी के विदाई के बाद उनकी कमी को टीम इंडिया में पूरा करना नामुमकिन है। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का कहना है कि धोनी की जगह को भर पाना बहुत मुश्किल है, जिस तरह से सचिन तेंदुलकर या कपिल देव की जगह भर पाना असंभव है वैसे ही धोनी की जगह को भर पाना असंभव है। रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी का कद बहुत बड़ा है। उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखे तो उनकी उपलब्धियों को इतिहास में बतरौ महानतम क्रिकेटर के तौर पर देखा जाएगा। धोनी ना सिर्फ बतौर विकेट कीपर, बल्लेबाज बल्कि बतौर कप्तान भी उनकी उपबल्धि महान है।

रवि शास्त्री ने कहा कि जब कपिल देव रिटायर हुए तो क्या हमे दूसरा कपिल देव मिला आजतक, आजतक हमे उनके जैसा खिलाड़ी नहीं मिला। क्या हमे दूसरा सचिन तेंदुलकर मिल सकता है। इस तरह के खिलाड़ियों जैसा दूसरा मिलना असंभव है। देश में बहुत प्रतिभा है, ऐसे में युवाओं के पास यह मौका है कि वह इस अनुभव को भुनाएं। जिस तरह का कद धोनी ने अपना बनाया है, उस तरह की क्षमता हासिल कर पाना नामुमकिन है। जिस तरह से बतौर कप्तान उन्होंने मुश्किल टास्क को पूरा किया है वह शानदार है।

टीम के खराब प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन और टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। कयास लगाए जा रहे थे कि महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं। लेकिन आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में टॉस जीतने के बाद जब धोनी से पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी मैच हो तो धोनी ने कहा कि जी नहीं, बिल्कुल नहीं। धोनी ने कहा कि पंजाब की टीम मैच जीतने को लेकर कहीं ज्यादा दबाव में हैं, जबकि हम बस चीजों को बदलना चाहते हैं और लड़ना जारी रखना चाहते हैं। मुझे लगता है लड़कों ने खुद की महत्ता को बनाए रखने के लिए काफी मेहनत की है। हम गेम में अपना 100 फीसदी देना चाहते हैं।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 17:22 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+