
ट्विटर पर साझा की तस्वीरें
सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम प्रैक्टिस सेशन के लिए मैदान पर पसीना बहा रही है। इस प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं। उन्होंने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि वह जबरदस्त टीम के साथ अपने काम पर लौट आए हैं। शास्त्री ने ट्विटर पर दो तस्वीरें साझा की हैं, एक में वह खड़े होकर बल्लेबाज को बैटिंग करते हुए देख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह कप्तान विराट कोहली के साथ बैठे हुए हैं।
कोच को लेकर हुआ था काफी विवाद

कोच के पद को लेकर हुआ था काफी विवाद
गौरतलब है कि टीम इंडिया के कोच के चयन से पहले काफी विवाद हुआ था, जिस तरह से पूर्व कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच मतभेद की खबरें आई और उसके बाद रवि शास्त्री को मुख्य कोच चुना गया उसपर काफी विवाद हुआ। कप्तान कोहली के रवैये पर भी काफी सवाल उठे, लेकिन इन तमाम विवादों को दरकिनार करते हुए रवि शास्त्री एक बार फिर से टीम के मुख्य कोच बनने में सफल रहे।

कई दिग्गज थे रेस में
टीम के मुख्य कोच के पद की रेस में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी थे, लेकिन आखिरी समय पर जिस तरह से रवि शास्त्री की एंट्री हुई और उनके नाम पर मुहर लगी उसने ना सिर्फ विरेंद्र सहवगा बल्कि अन्य दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। टीम इंडिया के कोच के पद के लिए टॉम मूडी ने भी आवेदन किया था। एक तरफ जहां रवि शास्त्री को मुख्य कोच बनाया गया तो भरत अरुण को गेंदबाजी का कोच बनाया गया है।

भरत अरुण के समर्थन में आए रवि शास्त्री
भरत अरुण को गेंदबाजी का कोच बनाए बनाए जाने पर भी काफी सवाल खड़े हुए, क्योंकि उनके पास अंतर्राष्ट्रीय अनुभव ना के बराबर है। जबकि गेंदबाजी के कोच की रेस में दिग्गज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और जहीर खान जैसे खिलाड़ी थे। हालांकि कोच रवि शास्त्री ने भरत अरुण का बचाव करते हुए कहा था कि भरत अरुण भारतीय खिलाड़ियों को मुझसे बेहतर जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications