For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी की रवि शास्त्री ने की तारीफ, बोले- यह प्रदर्शन सपने जैसा

नई दिल्ली। कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का कहर जमकर टूटा। महज 3 रन के स्कोर पर सिराज ने केकेआर के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। सिराज की इस धारदार गेंदबाजी के चलते केकेआर के बल्लेबाजों का मनोबल पूरी तरह से टूट गया और टीम महज 84 रन ही स्कोर बोर्ड पर लगा सकी। 84 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने बहुत ही आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। आरसीबी की जीत के हीरो रहे सिराज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। खुद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने सिराज की तारीफ की है।

रवि शास्त्री ने ट्वीट करके मोहम्मद सिराज की तारीफ की है। शास्त्री ने ट्वीट कर लिखा, पेस, स्विंग और सीम का जबरदस्त प्रदर्शन और मैच में आंकड़े किसी सपने की तरह हैं। आईपीएल 2020 में मोहम्मद सिराज का यह प्रदर्शन सपने जैसा है। बता दें कि मोहम्मद सिराज ने केकेआर के खिलाफ तीन ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान दो ओवर उन्होंने मेडल डाले जोकि आईपीएल के इतिहास में एक रिकॉर्ड है। किसी भी खिलाड़ी ने आईपीएल के इतिहास में एक इनिंग में दो ओवर मेडन नहीं डाले हैं, लेकिन मोहम्मद सिराज ने यह कारनामा कर दिखाया।

मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद सिराज ने पहले अल्लाह और फिर विराट कोहली का शुक्रिया अदा किया। सिराज ने कहा पहले मैं अपने प्रदर्शन के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। फिर मुझे नई गेंद देने के लिए विराट को धन्यवाद। मैं नई गेंद से काफी अभ्यास कर रहा हूं। हमारी योजना नहीं थी कि मैं नई गेंद करूंगा लेकिन जब हम बाहर गए तो विराट भाई ने कहा कि मियां तैयार हो जाओ। राणा को जो गेंद करी वह बहुत अच्छी थी। हमने जो योजना बनाई, उसे बेहतर तरीके से अंजाम दिया।

Story first published: Thursday, October 22, 2020, 16:05 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+