For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvs AUS: मयंक अग्रवाल का मजाक उड़ाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर को रवि शास्त्री का करारा जवाब

India Vs Australia : Ravi Shastri hits back at Aussie commentator Kerry O’Keefe | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारत की तरफ से ओपनिंग करने आए अपना डेब्यू मैच खेल रहे मंयक अग्रवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मंयक की इस पारी की तारीफ जहां सभी ने की वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर कैरी ओ'कीफ मंयक अग्रवाल की पारी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मंयक अग्रवाल ने जो 300 रन की पारी खेली थी वो 'कैंटीन कर्मचारियों या वेटरों के खिलाफ खेली थी।'

उनकी इस बात के बाद बवाल उठा और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। अब इस मसले पर टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने ओ'कीफ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मयंक से उनकी शानदार डेब्यू पारी का श्रेय नहीं छीना जाना चाहिए। अगर वे अच्छी शुरूआत नहीं दिलाते तो भारत का स्कोर 80 रन पर तीन विकेट भी हो सकता था और खेल भी बदल जाता। उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया और ओ'कीफ के लिए एक संदेश भी छोड़ा है कि जब ओ'ओकीफ अपनी कैंटीन खोलेंगे तब मयंक उनकी कॉफी का जायजा लेने वहां आएंगे।' शास्त्री ने यह बात ओ'कीफ पर एक तंज के तौर पर कही है।

बता दें कि ओ'कीफ ने अपनी बात पर बवाल होते देख यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने इस बात के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने मयंक अग्रवाल के फर्स्ट क्लास करियर का मजाक बनाने के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि उनका इरादा डेब्यू कर रहे बल्लेबाज का अपमान करना नहीं था।

Story first published: Friday, December 28, 2018, 11:05 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+