पहली बार फीफा क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया, ब्राजील से होगी भिड़ंत
दोनों टीमें नियमित और फिर अतिरिक्त समय तक 1-1 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।
इसमें ब्राजील की तरफ से डेविड लुईज, मार्सेलो और नेमार ने गोल किए लेकिन विलियन और हल्क चूक गए। दूसरी तरफ चिली की तरफ से चार्ल्स अरांगुइज और मार्सेलो डियाज ही जूलियो सीजर को छका पाए।
ब्राजीली गोलकीपर ने मार्सियो पिनिला, अलेक्सी सांचेज और गोंजालो जारा के शॉट रोककर ब्राजीली खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
वहीं दूसरी ओर जेम्स रोड्रिगेज के 28वें और 50वें मिनट में किए गए गोल से कोलंबिया ने फीफा विश्व कप के अंतिम 16 मुकाबले में दो बार की चैम्पियन उरूग्वे को 2-0 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना मेजबान ब्राजील से होगा।
रोड्रिगेज ने आधे घंटे से पहले ही पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, उन्होंने 25 गज की दूरी से बेहतरीन गोल दागा।
मोनाको के 22 वर्षीय प्लेमेकर ने दूसरे हाफ के शुरू में दूसरा गोल किया और वह इस तरह चार मैचों में पांच गोल कर गोल कर विश्व कप में शीर्ष गोल स्कोरर बन गये हैं।
रोड्रिगेज के गोल की बदौलत कोलंबियाई टीम पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में सफल रही, जिसका मतलब है कि फोर्टालेजा में चार जुलाई को होने वाले मुकाबले में पूरा स्टेडियम पीला ही दिखायी देगा, जब जोस
पकरमैन की टीम पांच बार की चैम्पियन मेजबान टीम से भिड़ेगी।
उरूग्वे के लिये सुआरेज की जगह डिएगो फोर्लान को उतारा गया जबकि कोलंबियाई कोच पकरमैन ने दो सेंटर फारवर्ड जैकसन मार्टिनेज और टियोफिलो गुटिरेज को चयन कर हैरानी भरा फैसला किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
