टीम इंडिया में आसान नहीं होगी खिलाड़ियों की एंट्री, दोबारा कोच बनने के बाद शास्त्री ने रखी शर्त
नई दिल्ली। रवि शास्त्री एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बन चुके हैं। वह 2021 तक कोच की भूमिका निभाएंगे। कपिल देव कपिल देव की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने शास्त्री को फिर से टीम का कोच चुनने का फैसला सुनाया है। शास्त्री कोच के रूप में आखिरी बार भूमिका निभाने जा रहे हैं, क्योंकि बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक कोच की उम्र 60 से कम होनी चाहिए। वहीं शास्त्री वह अभी 57 साल के हैं। ऐसे में तय है कि आखिरी बार मिले माैके में शास्त्री कई बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। वहीं उन्होंने पद संभालने के बाद एक ऐसी शर्त रखी है जिसके जरिए अब नए खिलाड़ियों टीम में एंट्री करना आसान नहीं रहेगा।

रखी ये शर्त
शास्त्री ने कहा कि वो टीम को हर क्षेत्र में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनाना चाहते हैं। नए खिलाड़ियों को माैके दिए जाएंगे लेकिन जो भी टीम में खेलना चाहता है उसे ना सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी बल्कि फिल्डिंग में भी तेज होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पिछले चार-पांच वर्षों में इस टीम में सबसे अच्छी बात क्षेत्ररक्षण में सुधार है और हमारी कोशिश इसे सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण टीम बनाने की है। ऐसे में जो भी इस टीम के लिए खेलना चाहता है उसे अपनी क्षेत्ररक्षण को शीर्ष स्तर पर रखना होगा, खासकर एकदिवसीय प्रारूप में।'
क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे अंबाती रायडू, इस टीम के लिए मचाएंगे धमाल

26 महीने में रहेगा ये टारगेट
शास्त्री ने कहा कि अगले दो साल हमें यह देखना होगा कि बदलाव का दौर ठीक से गुजरे क्योंकि टीम में कई युवा खिलाड़ी आएंगे खासकर एकदिवसीय प्रारूप में, इसके साथ टेस्ट टीम में भी कुछ युवा आएंगे। आपको तीन-चार गेंदबाजों की पहचान करनी होगी ताकि उन्हें पूल में जोड़ा जा सके, यह एक चुनौती है। मैं चाहूंगा कि 26 महीने के अपने कार्यकाल के बाद ऐसी विरासत छोड़कर जाऊं जहां टीम खुश रहे।'
|
बताया क्यों बने फिर से कोच
कप्तान विराट कोहली ने पहले ही कहा था कि अगर शास्त्री फिर से कोच बनते हैं तो अच्छी बात होगी। साल 2017 से टीम से जुड़े शास्त्री ने यह भी बताया कि आखिर वो क्यों फिर से टीम के कोच बने हैं। उन्होंने कहा, "मैं सबसे पहले सीएसी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझ पर एक बार फिर भरोसा जताया. भारतीय टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं जिस कारण से यहां आया वो यह था कि मुझे इस टीम में विश्वास था। इस बात पर विश्वास था कि यह टीम अपने पीछे वो विरासत छोड़ सकती है जिसका अनुसरण आने वाले समय में बाकी टीमें करेंगी।"
VIDEO : जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने रवि शास्त्री से कहा, मैं तेरा सिर फोड़ दूंगा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
