रवि शास्त्री का बयान आया सामने, नए ODI कप्तान रोहित के लिए कही ये बातें
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे फाॅर्मेट के लिए नया कप्तान रोहित शर्मा को चुन लिया गया है। लंबे समय से अटकलें थीं कि रोहित को सीमित ओवरों की जिम्मेदारी दी जा सकती है क्योंकि विराट कोहली दवाब में आकर पिछले दो सालों से रन नहीं बना पा रहे। ऐसे में बीसीसीआई ने अब कोहली को हटाकर रोहित को नया कप्तान घोषित कर दिया। रोहित को इससे पहले टी20 का कप्तान बनाया गया था, फिर उनकी कप्तानी में टीम ने न्यूजीलैंड को 3-0 से पस्त किया। अब कोहली सिर्फ टेस्ट में कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं रोहित को कप्तान बनाने पर पूर्व कोच रवि शास्त्री का भी बयान सामने आया है।
यह भी पढ़ें- ये हैं वो 3 भारतीय खिलाड़ी, जो बन सकते हैं ODI के उपकप्तान

की जमकर तारीफ
शास्त्री ने कोहली और रोहित में बंटी कप्तानी पर राय दी। उन्होंने रोहित की जमकर सराहना करते हुए कहा कि वो वही करते हैं जो टीम के लिए सही हो। शास्त्री ने द वीक के साथ बात करते हुए रोहित की कप्तानी के कौशल और टीम का नेतृत्व करने के तरीके के बारे में बात की। शास्त्री ने कहा, "रोहित किसी से कम नहीं है। वह हमेशा वही करता है जो टीम के लिए सबसे अच्छा होता है। वह सभी चीजों का अच्छे से आंकलन करता है। रोहित टीम के हर एक खिलाड़ी का भरपूर फायदा उठाते हैं।'' शास्त्री ने जब अपना कार्यकाल समाप्त किया था तो उन्होंने तब साफ कर दिया था कि कोहली जल्द वनडे की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं। तब शास्त्री ने रोहित को ही सही विकल्प माना था।

दोनों को बताया महान खिलाड़ी
पूर्व मुख्य कोच शास्त्री ने अपने कार्यकाल को याद किया और इस बात पर जोर दिया कि कैसे रोहित और कोहली ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाजों के रूप में विकसित हुए, जिससे उन्हें खुशी और गर्व हुआ। शास्त्री ने कहा, "रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे और टेस्ट दोनों के महान खिलाड़ी हैं। 2014 में जब मैं पहली बार टीम के साथ जुड़ा था, तो उस समय केवल एक बड़ा खिलाड़ी था। वो था- एमएस धोनी। वहां और कौन था? सुपरस्टार मटेरियल कौन था? विराट और रोहित शर्मा हैं क्रिकेट में छाए। इन दो खिलाड़ियों ने लाल और सफेद गेंद वाले क्रिकेट में महान खिलाड़ी बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। इस टीम के पास बेहतरीन तेज गेंदबाजी अटैक है, जिसने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में मात दी थी। इस टीम के साथ बहुत कुछ खास हुआ है। यह जबरदस्त है। "

कोहली-शास्त्री थे करीब
बता दें कि विराट कोहली और शास्त्री एक दूसरे के काफी करीब थे। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार के बाद कोहली की वजह से ही रवि शास्त्री को कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन रवि शास्त्री का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब विराट कोहली भी सिर्फ एक फॉर्मेट में टीम के कप्तान रह गए हैं। धोनी के बाद टी20 इंटरनेशनल में कोहली भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। कोहली की कप्तानी में भारत ने खेले 50 टी20 मैचों में 30 जीते और 16 मुकाबलों में हार देखी। वहीं, कोहली के वनडे में 95 मैच में टीम की कप्तानी की है, जिसमें 65 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि 27 मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि वनडे में कोहली की जीत का प्रतिशत बताैर कप्तान धोनी से बेहतर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
