For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में रवि शास्त्री और विराट कोहली को मिला बड़ा सम्मान

नई दिल्ली। रवि शास्त्री भारतीय टीम के विवादापस्द दौर में बतौर कोच शामिल हुए थे। उनकी कप्तान विराट कोहली से नजदीकी टीम में मुख्य कोच की कुर्सी दिलाने में बड़ी वजह मानी जा रही थी। कोहली के साथ कुंबले के साथ तथाकथित 'ठंडे' ने आग में और घी डालने का काम किया था। इन बातों की सच्चाई की तह तक शायद कभी पहुंचा नहीं जा सकेगा। लेकिन इस सच को कोई नहीं नकार सकता कि कोहली और शास्त्री की जोड़ी ने भारत को 71 साल बाद ऐसी उपलब्धि दिलाई जिसको एशिया में भी कोई और क्रिकेट टीम हासिल नहीं कर सकी थी।

इन दोनों के नेतृत्व में ही भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर टेस्ट सीरीज में पीटने में कामयाबी हासिल की थी। भारत ने इस सीरीज का अंतिम टेस्ट सिडनी में खेला था और टीम इंडिया अपने वन डे अभियान की शुरूआत भी सिडनी से करेगी। आपको बता दें कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने भारत के कोच व कप्तान रवि शास्त्री और विराट कोहली को बड़े सम्मान से नवाजा है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने कोहली-शास्त्री को एससीजी की लाइफ मेंबरशिप दी है। इस सम्मान की फोटो को शास्त्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वे बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि उनको लाइफ मेंबरशिप दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय कप्तान कोहली को भी टैग किया है। तस्वीर में कोहली और शास्त्री दोनों सम्मान के प्रतीक चिह्न के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। बता दें कि भारतीय टीम शनिवार को पहले वन डे मैच में शिरकत करने इसी मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच तीन वन डे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद भारतीय टीम को तुरंत न्यूजीलैंड का दौरा करना है। 30 मई से होने वाले विश्व कप से पहले होने वाले ये मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम हैं।

Story first published: Friday, January 11, 2019, 16:55 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+